सबकी खबर , पैनी नज़र

July 23, 2026 7:17 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 23, 2026 7:17 am

ॐ श्री गणेशाय नमःॐ🌞आपका दिन मंगलमय हो ✴️आज का सनातन पञ्चाङ्ग

*✴️कलियुगाब्द – 5128*
*✴️संवत – रौद्र*
*✴️संवत्सर राजा –  गुरु*
*✴️संवत्सर मंत्री – मङ्गल*
*✴️दिनांक – 23 जुलाई 2026*
*✴️दिन – गुरुवार*
*✴️विक्रम संवत् – 2083*
*✴️अयन – दक्षिणायण*
*✴️ऋतु – वर्षा*
*✴️मास – श्रावण*
*✴️पक्ष – आषाढ़ शुक्ल*
*✴️तिथि – नवमी प्रातः 07:03 तक तत्पश्चात् दशमी*
*✴️नक्षत्र – विशाखा मध्यरात्रि 01:42 तक तत्पश्चात् अनुराधा*
*✴️योग – शुभ शाम 07:20 तक तत्पश्चात् शुक्ल*
*✴️राहुकाल – दोपहर 02:13 से दोपहर 03:53 तक*
*✴️सूर्योदय – 05:53*
*✴️सूर्यास्त – 07:13*
*✴️दिशा शूल – दक्षिण दिशा में*
*✴️ब्रह्ममुहूर्त – प्रातः 04:28 से प्रातः 05:11 तक*
*✴️अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 12:07 से दोपहर 01:00 तक*
*✴️निशिता मुहूर्त – मध्यरात्रि 12:12 से मध्यरात्रि 12:55 तक*
*✴️व्रत पर्व विवरण – सर्वार्थसिद्धि योग (मध्यरात्रि 01:42 से 24 जुलाई प्रातः 05:54 तक), बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद जयंती*
*✴️विशेष – दशमी को कलंबी शाक खाना त्याज्य है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंड: 27.29-34)*
*🌞चतुर्मास में विद्यार्थियों के लिए उपहार🌞*
*✴️25 जुलाई 2026 शनिवार से चातुर्मास प्रारंभ।*
*✴️चतुर्मास में विद्यार्थी जहाँ भी हैं, अनुष्ठान चालू करें | बाल संस्कारवाले भी लग जायें | रोज सारस्वत्य मंत्र का १७० माला जप करें, मौन रहें, ध्यान करें, अकेले में श्वासोच्छवास गिनें….. तो उन बच्चों को प्रमाणपत्र लेकर नौकरी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, नौकरी तो उनके चरणों की दासी बन जायेगी और सफलता उनके चरण चूमने का इन्तजार करेगी | लेकिन मेरे बच्चे, नहीं रहते कच्चे ! वे सफलता के गुलाम नहीं रहते, वे तो भगवान और सद्गुरु के प्यारे रहते हैं*
*✴️चतुर्मास की बड़ी भारी महिमा है, इन बातों को जानकर इस अमृतकाल का लाभ उठाइये।*
*✴️१] सद्धर्म, सत्संग-श्रवण, सत्पुरुषों की सेवा, संतो के दर्शन, भगवान का पूजन आदि सत्कर्मों में संलग्न रहना और सुपात्र हेतु दान देने में अनुराग होना – ये सब बातें चतुर्मास में अत्यंत कल्याणकारी बतायी गयी हैं*
*✴️२] इन दिनों भूमि पर (चटाई, कम्बल, चादर आदि बिछाकर) शयन, ब्रह्मचर्य-पालन, उपवास, मौन, ध्यान, जप, दान-पुण्य आदि विशेष लाभप्रद होते हैं*
*✴️३] जल में आँवला मिलाकर स्नान करने से पुरुष तेजवान होता है और नित्य महान पुण्य प्राप्त होता है*
*✴️४] चतुर्मास में ताँबे के पात्र में भोजन विशेष रूप से त्याज्य है।इन दिनों धातु के पात्रों का त्याग कर पलाश के पत्तों पर भोजन करनेवाला ब्रह्मभाव को प्राप्त होता है, ऐसा शास्त्र में कहा गया है*
*✴️५] इन दिनों में पर निंदा का विशेष रूप से त्याग करें*
*✴️६] चतुर्मास में शादी-विवाह और सकाम यज्ञ नहीं होते ये चार मास साधन-भजन करने के हैं*
*✴️७] पद्म पुराण में आता है कि जो व्यक्ति भगवान के शयन करने पर विशेषत: उनके नाम का कीर्तन और जप करता है,  उसे कोटि गुना फल मिलता है*
*✴️८] चतुर्मास में भगवान विष्णु के सामने खड़े होकर ‘पुरुष सूक्त’ का पाठ करने से बुद्धिशक्ति बढ़ती है*
*✴️बुध उदय 2026 : वैदिक ज्योतिष में बुध को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है। यह बुद्धि, वाणी, व्यापार, संचार, शिक्षा, लेखन, गणित, तर्कशक्ति, तकनीक और आर्थिक प्रबंधन का कारक ग्रह है।*
*✴️जब बुध अस्त अवस्था में होते हैं तो उनके शुभ फल कुछ हद तक कमजोर पड़ जाते हैं, लेकिन 25 जुलाई 2026 को सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर बुध अपनी स्वराशि मिथुन में उदय हो जाएंगे। बुध पहले से ही अपनी ही राशि मिथुन में स्थित हैं, इसलिए उदय होने के बाद उनका प्रभाव और अधिक प्रबल हो जाएगा। इसके बाद 5 अगस्त को बुध कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।*
*✴️स्वराशि में उदित बुध व्यक्ति की निर्णय क्षमता, संचार कौशल, व्यापारिक समझ और मानसिक स्पष्टता को मजबूत करते हैं। जो कार्य पिछले कुछ समय से अटके हुए थे, उनमें गति आने की संभावना बढ़ेगी। नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, मीडिया, बैंकिंग, आईटी, मार्केटिंग, लेखन और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिल सकता है।*
*✴️ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कोई ग्रह अस्त से उदित होता है तो उसकी शुभ ऊर्जा पुनः सक्रिय हो जाती है। बुध के उदय होने से बौद्धिक क्षमता, तर्कशक्ति, निर्णय लेने की योग्यता, व्यापारिक कौशल और संवाद क्षमता में वृद्धि होती है। चूंकि बुध अपनी ही राशि मिथुन में उदय हो रहे हैं, इसलिए यह प्रभाव सामान्य से अधिक शक्तिशाली माना जा सकता है। यह समय नई योजनाएं बनाने, व्यापार बढ़ाने, इंटरव्यू देने, अनुबंध करने और करियर में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माना जाता है।*
*🌞मिथुन राशि🌞*
*✴️मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर सबसे अधिक शुभ रहेगा क्योंकि बुध आपकी ही राशि और लग्न भाव में उदित हो रहे हैं। इससे व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा,आत्म विश्वास मजबूत होगा और निर्णय लेने की क्षमता पहले से बेहतर होगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी, प्रमोशन या बेहतर अवसर मिल सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को नए ग्राहक और नए अनुबंध मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों, लेखकों, पत्रकारों, आईटी प्रोफेशनल्स और मीडिया से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है।*
*✴️भगवान गणेश की पूजा करें,•’ॐ बुं बुधाय नमः’ मंत्र का •108 बार जाप करें और बुधवार को हरी मूंग का दान करें। इससे बुध का शुभ प्रभाव  मजबूत होगा।*
*🌞सिंह राशि🌞*
*✴️सिंह राशि वालों के लिए बुध एकादश भाव में उदित होंगे। यह भाव आय, लाभ, बड़े संपर्क, मित्र और इच्छापूर्ति का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आय के नए स्रोत बन सकते हैं। व्यापार में नए ग्राहक जुड़ेंगे और नौकरीपेशा लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से संपर्क मजबूत होंगे।*
*✴️बुधवार को हरी इलायची का दान करें, भगवान विष्णु और गणेशजी की संयुक्त पूजा करें तथा झूठ बोलने से बचें।*
*🌞कन्या राशि🌞*
*कन्या राशि के स्वामी भी बुध हैं। बुध का उदय आपके दशम भाव को सक्रिय करेगा, जो करियर, पद, प्रतिष्ठा और कर्म का भाव माना जाता है। लंबे समय से रुकी हुई पदोन्नति, नई नौकरी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की संभावना है। व्यापारियों को विस्तार के अवसर प्राप्त होंगे और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। सरकारी कार्यों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।*
*✴️बुधवार को भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें, हरे वस्त्र धारण करें और विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री का दान करें।*
*🌞तुला राशि🌞*
*✴️तुला राशि वालों के लिए बुध नवम भाव में उदित होंगे। भाग्य, उच्च शिक्षा, विदेश यात्रा और धार्मिक कार्यों में अनुकूल परिणाम मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। विदेश से जुड़े कार्यों, आयात-निर्यात और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। गुरुजनों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने लगेंगे।*
*✴️बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलाएं, भगवान विष्णु की पूजा करें और जरूरतमंद बच्चों को कॉपी-पेन दान करें।*
*🌞कुंभ राशि🌞*
*✴️कुंभ राशि के लिए बुध पंचम भाव में उदित होंगे। शिक्षा, संतान, निवेश, प्रेम संबंध और रचनात्मक कार्यों में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। शेयर बाजार या दीर्घकालिक निवेश में अनुभवी सलाह के साथ लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों की एकाग्रता बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी मधुरता आएगी।*
*✴️भगवान गणेश की उपासना करें, बुधवार को हरी सब्जियों का दान करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।*
*🌞दैनिक राशिफल🌞*
*23 जुलाई, 2026, गुरुवार*
*✴️मेष राशि : किसी विशेष व्यक्ति का जीवन में प्रवेश आपके तौर तरीके बदल देगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। विरोधी आप को निचा दिखाने के हर संभव प्रयास करेंगे। मन की बात अपनों को बता दें, रास्ता मिल जायेगा।*
*✴️वृष राशि : जरूरत से ज्यादा किसी घनिष्ठता संबंधों को कमजोर कर देगी। आप सहने की शक्ति रखें। जल्द ही आप क्रोध से भर जाते हैं। स्वयं पर काबू रखें, व्यवसाय स्थल पर विवाद हो सकता है। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी।*
*✴️मिथुन राशि : समय के साथ स्वयं को भी बदलें। अपने व्यवहार में नम्रता लाएं। कारोबार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। भूमि संबंधित विवाद के चलते चिंता रहेगी।*
*✴️कर्क राशि : अपने विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे। निजी जीवन में दूसरों को प्रवेश न दें। मित्रों के साथ यात्रा आनंदप्रद रहेगी। आजीविका के लिए भटकना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। किसी विशेष जन से संबंध बनेंगे।*
*✴️सिंह राशि : व्यवसाय में नई योजना लाभदायक रहेगी। जीवनसाथी का साथ आप को आगे बढऩे में मदद करेगा। संतान के विवाह संबंधित समस्या से परेशान रहेंगे। भवन परिवर्तन के योग हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें।*
*✴️कन्या राशि : काम को टालना बंद करें और समझदारी और जिम्मेदारी से कार्य पूर्ण करें। दाम्पत्य जीवन में अनुकूलता रहेगी। कार्यस्थल पर आपकी बुद्धिमानी से समस्या का समाधान हो सकेगा। राज्य पक्ष के कामों में सफलता मिलने के योग हैं।*
*✴️तुला राशि : भविष्य के प्रति चिंतित होंगे। मन में बुरे विचारों को न आने दें। स्वयं पर नियंत्रण रखें। नकारात्मक सोच के कारण ही आप पीछे है। पारिवारिक माहोल सामान्य रहेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।*
*✴️वृश्चिक राशि : कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव होगा। क्रोध की अधिकता रहेगी। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। अपने कर्मचारियों के कारण परेशान होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। धार्मिक कार्यों में धन लगेगा।*
*✴️धनु राशि : स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन से संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे। यात्रा संभव है।*
*✴️मकर राशि : अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त हैं। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।*
*✴️कुम्भ राशि : अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं और धन खर्च होगा। आपकी उन्नति से विरोधी ईष्र्या करेंगे। आपके वाक्चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।*
*✴️मीन राशि : मित्रों के सहयोग से कोई जरूरी कार्य होगा। अपनों से संबंधों में मजबूती आयेगी। आलस की अधिकता से कार्य में रुचि नहीं रहेगी। आर्थिक मामले आज पक्ष में हल होंगे। राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे।*
🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞
*समस्या समाधान व मार्गदर्शन के लिए निम्नलिखित सम्पर्क नम्बर पर आधुनिक भारत के नए Aratti ऐप,व्हाट्सएप, टेलीग्राम पर  हमारी सेवाएं निःशुल्क रहेगी।केवल एक से अधिक प्रश्न ना करे।आयु बढ़ रही है ,विवाह में दिक्कत,रिश्ते आते है बात नही बनती,जीवन साथी से अनबन,सम्बन्ध विछेद सन्तान कष्ट,ग्रह दोष पितृ/प्रेत दोष/नजर दोष/वास्तु/पुनर्विवाह/कुण्डली मिलान/तलाक शुदा/ शराब आदि का नशा गठिया वायु ,जोड़ो का दर्द,सर्वाइकल,शरीर दर्द की आर्युवेदिक दवा चाहिए तो व्हाट्सएप पर  सम्पर्क कर मंगवाए सेवन विधि 1 कैप्सूल 2 गोली खाना खाने के बाद सुबह शाम दूध से ले।परहेज उड़द की दाल,चावल, कढ़ी, गोभी,दहीं*
       *✴️ll जय श्री राम ।।”✴️*
            *आचार्य विजय*
          *🌞9318539165🌞*