सबकी खबर , पैनी नज़र

July 26, 2026 10:26 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 26, 2026 10:26 pm

अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक ऊना में सम्पन्न, आगामी आंदोलनों वह अभियानों की बनाई योजना

शिक्षा एवं छात्रहित के मुद्दों पर अभाविप हिमाचल का दो दिवसीय चिंतन शिविर सम्पन्न

दिनांक:26/07/26,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश की दो दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आज स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल, ऊना में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस दो दिवसीय बैठक में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों एवं विभागों से पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और संगठन की वर्तमान स्थिति, भविष्य की योजनाओं तथा विद्यार्थी हित से जुड़े विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

बैठक में विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्रीमान गौरव अत्री जी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो. प्रदीप कुमार जी उपस्थित रहे। दोनों अतिथियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली एवं राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियों की जानकारी साझा की तथा प्रदेश के कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के मूल उद्देश्य—राष्ट्र निर्माण एवं विद्यार्थी शक्ति के संगठन—को दोहराते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

बैठक के दौरान संगठन द्वारा दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए—”हिमाचल प्रदेश का वर्तमान परिदृश्य” एवं “हिमाचल प्रदेश का वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य”। इन प्रस्तावों के माध्यम से प्रदेश की सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक परिस्थितियों के साथ-साथ प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त चुनौतियों, आवश्यक सुधारों तथा विद्यार्थियों के समक्ष आ रही समस्याओं पर संगठन का स्पष्ट दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, संस्थानों में अवसंरचना तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान हेतु संगठन निरंतर प्रयासरत रहेगा।
बैठक के दूसरे सत्र में आगामी संगठनात्मक योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों में सदस्यता अभियान, कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर, विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर होने वाली गतिविधियों तथा आगामी माहों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। पदाधिकारियों ने जिलावार समीक्षा करते हुए संगठन को और सुदृढ़ बनाने हेतु ठोस रणनीति पर सहमति व्यक्त की।
बैठक के समापन सत्र में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्ण उत्साह एवं समर्पण के साथ संगठन के लक्ष्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
जारीकर्ता
अंकुश वर्मा
8894622594
प्रदेश मीडिया संयोजक