सबकी खबर , पैनी नज़र

September 21, 2026 10:25 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 21, 2026 10:25 am

सांसद कंगना रनौत ने लड़कियों को गटर का कीड़ा बताया अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी भरसक निंदा करती है।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति जिला कमेटी सांसद कंगना रनौत जी की जो लड़कियों के लिए अभद्रर टिप्पणी की है उसकी भरसक निंदा करती है। जिला सचिव सोनिया शबरवाल का कहना हैं कि सांसद कंगना रनौत जी ने जो लड़कियों को गटर का कीड़ा बताया है और जो उन्हें लिविंग रिलेशन में रहने की अमर्यादित टिप्पणी की है वो बेहद शर्मनाक है। और जो वो अपनी ये शर्मनाक टिप्पणी मीडिया पर आने पर मीडिया को गलत ठहरा रही हैं। ये बेहद शर्मनाक है।
जिला सचिव सोनिया शबरवाल का कहना है महिला समिति इस तरह से छात्राओं, और महिलाओं का सम्मान  से खिलवाड़ नहीं सहेगी। उन्हें कोई हक नहीं है किसी छात्रा,महिला के ऊपर इस तरह के बयान देने की।सोशल मीडिया ने पूरा इनका व्यवहार और विचार देश के सामने लाया है कि किस तरह से ये खुद नशे में रहती है । और किस तरह से आए दिन महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी करती रहती है।
इसलिए भाजपा सांसद कंगना रनौत अपनी इस बदतमीज़ी के लिए सभी छात्राओं ओर महिलाओं से माफी मांगे।अन्यथा महिला समिति इनके खिलाफ छात्राओं और महिलाओं को लामबंद करते हुए आंदोलन करेगी।
जनवादी महिला समिति जिला सचिव सोनिया शबरवाल
जिला कोषाध्यक्ष रमा रावत