सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 28, 2026 11:05 pm

Anupama Spoiler Alert: Anuj anupama will get married next week says kavya to ba and vanraj | Anupama Spoiler Alert: अगले हफ्ते होगी अनुज-अनुपमा की शादी! काव्या ने बा के सामने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली. Anupama 4 october 2021 written update: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. अनुपमा की लाइफ अब पूरी तरह से बदल रही है. नए किरदार की एंट्री से अनुपमा की जिंदगी फिर से गुलजार होना शुरू हो चुकी है. अब ऐसे में ये सवाल है कि क्या अनुपमा के आने वाले एपिसोड में रोमांटिक अंदाज देखने को मिलेगा? अनुज (Anuj Kapadia) और अनुपमा को करीब आने से रोकने वाले बहुत हैं. इसके बाद भी दोनों ने आखिरकार हाथ मिला ही लिया है. आने वाले एपिसोड्स में सबसे बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. आखिर अनुज और अनुपमा अकेले में वक्त बिताते नजर आएंगे. लाख तानों के बाद भी अनुपमा अपने लिए सही फैसला ही करेगी. 

अनुज-अनुपमा साथ में बनाते हैं मीठा

अब तक आपने देखा अनुपमा (Anupama) को बापूजी अनुज के घर बुलाते हैं. अनुपमा वहां पहुंचती है तो उसके सामने एक थाल सजी होती. इस थाल में अनुपमा (Anupama) का पूरा होता सपना रहता है यानी भूमि पूजन का कार्ड था. इस कार्ड पर अनुपमा का नाम लिखा था, जिसे देख अनुपमा की खुशी का ठिकाना नहीं होता. अनुपमा खूब एक्साइटेड हो जाती है. अनुपमा की खुशी को देख अनुज (Anuj Kapadia) भी मन ही मन खुश होता है. वहीं बापूजी और गोपी काका भी अनुपमा की खुशी में साथ देते हैं. बापूजी और गोपी काका कहते हैं कि अनुपमा कुछ मीठा बनाए. इस खुशी के मौके पर अनुपमा, अनुज के घर पर मीठा बनाने के लिए तैयार होती है. इसके बाद अनुपमा, अनुज के साथ किचन में एक साथ मिठा बनाते हैं.

बा फाड़ देगीं कार्ड 

इस सबके बाद आप आने वाले एपिसोड में देखेंगे कि अनुपमा (Anupama) भूमि पूजन का कार्ड लेकर शाह हाउस लौटेगी. वो बा को कार्ड दिखाकर उनका आशीर्वाद लेना चाहेगी. बा अनुपमा को बुरा-भला कहेंगी और कार्ड फाड़ देंगी. अनुपमा कार्ड उठाएगी और उसे जोड़कर अपने कमरे में शीशे पर लगा देगी. वहीं आगे आप देखेंगे कि देविका अनुज के घर पहुंचेगी और अनुज को अनुपमा के नाम से चिढ़ाएगी. इसी बीच अनुपमा की एंट्री होगी. अनुज (Anuj Kapadia) और अनुपमा दोनों ही मैचिंग कपड़ों में नजर आएंगे. घर पर बा, काव्या और वनराज, अनुज और अनुपमा के साथ पर चर्चा करेंगे. अनुपमा, अनुज से मिलकर खुश है. दोनों एक साथ सेल्फी लेंगे. 

काव्या करेगी भविष्यवाणी

दोनों साथ में पूजा करेंगे. इसी बीच वनराज को राखी का लिखा लेटर मिलेगा और वो लेटर पढ़कर भड़क उठेगा. तभी समर गले लगाकर अनुज (Anuj Kapadia) को धन्यवाद कहेगा. वो आभार जताते हुए कहेगा कि उसने अनुपमा को वो दिया जो वो डिजर्व करती थी. किंजल देविका से मिलकर खुश है. वो अनुपमा और देविका की दोस्ती की तारीफ करेगी. वहीं काव्या, बा और वनराज को अनुज और अनुपमा (Anupama) के खिलाफ भड़काएगी. वो कहेगी कि जल्द अगले हफ्ते तक दोनों शादी करेंगे. ये बात वो ताना मारने के लिए कहती है. साथ ही कहेगी कि शादी का दिन अब ज्यादा दूर नहीं है. भूमि पूजन पर अनुपमा, वनराज को देखकर हैरान होगी तो वहीं अनुज हंसने लगेगा. पंडित अनुज और अनुपमा को आशीर्वाद देंगे. वनराज ये देखकर मन ही मन कुढ़ता रहेगा. पंडित जी अनुपमा और अनुज के हाथ का प्रिंट एक पेपर पर लेंगे, लेकिन वो पेपर उड़कर वनराज की चेस्ट पर चिप जाएगा. ऐसे में आना वाला एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. 

ये भी पढ़ें: आखिर कहां हैं शाहरुख खान? इतना सबकुछ हो गया पर नहीं आए सामने

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Source link