शिमला 1 सितंबर, जिला शिमला कांग्रेस कमेटी
ग्रामीण के पदाधिकारियों की
आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल की अध्यक्षता में नवनियुक्त पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद डीसीसी शिमला ग्रामीण की यह पहली बैठक थी।
बैठक में विभिन्न विंगों के पदाधिकारियों को उनके दायित्व सौंपे गए:
विचार प्रहरी: (प्रशिक्षण पंख
सहकार सारथी: सहकारिता क्षेत्र
प्रचार प्रमुख, राज्य सरकार की उपलब्धियों, नीतियों और योजनाओं को जनता तक पहुँचाने की जिम्मेदारी।
प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट: केंद्र की भाजपा सरकार के कुशासन पर हमला बोलने और मीडिया मंचों पर पार्टी का पक्ष रखने के लिए विशेष कार्य।
बैठक के मुख्य बिंदु:
संगठन और विचारधारा का प्रसार: प्रशिक्षण कार्यक्रमों और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा हुई।
सहकारिता क्षेत्र से जुड़ाव: जिले के स्वयं सहायता समूहों, दुग्ध संघों समितियों और स्वयंसेवी संस्थाओं तक पहुँच बनाने के लिए संगठन के भीतर एक विशेष विंग की स्थापना की गई।
मिशन 2027 की रणनीति: वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में ‘मिशन रिपीट’ हासिल करने के लिए तुरंत प्रभाव से कार्यक्रम शुरू करने, ज़मीनी स्तर के कार्यकर्ताओं तक पहुँचने और सरकार, नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच के अंतर को समाप्त करने का संकल्प लिया गया।
बैठक में पवन ठाकुर, प्रताप चौहान, पवन हिमटा, महेंद्र कुमार, राजीव वर्मा, मोहिंदर वर्मा, विजय महता, रामेश्वर, ललित शर्मा, पवन शर्मा, अनूप ठाकुर, नगरू राम, सुरेंद्र वर्मा, रीना कुमारी, गीता शर्मा, टी. आर. शर्मा, रोशन ठाकुर, दिनेश मेहता, रवि मेहता आदि उपस्थित रहे और उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए अपने विचार व सुझाव साझा किए।






