सबकी खबर , पैनी नज़र

September 2, 2026 10:08 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 2, 2026 10:08 pm

एसजेवीएन वर्ष 2025-26 हेतु राजभाषा शील्ड तृतीय पुरस्कार से सम्मानित

शिमला : 02.09.2026,एसजेवीएन को आज वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु विद्युत मंत्रालय द्वारा राजभाषा शील्ड तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार माननीय केन्द्रीय  विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल के कर कमलों से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन श्री भूपेन्द्र गुप्ता ने विद्युत मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति की नई दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान प्राप्त किया।
इस अवसर पर माननीय विद्युत राज्य मंत्री श्री श्रीपद येसो नाइक, राज्य सभा सांसद श्री दिनेश शर्मा, लोकसभा सांसद श्री सुरेश कुमार कश्यप, विद्युत सचिव, भारत सरकार श्री पंकज अग्रवाल और विद्युतमंत्रालय एवं उसके नियंत्रणाधीन उपक्रमों, संस्थानों, निगमों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री भूपेन्द्र गुप्ता, ने बताया कि एसजेवीएन को यह पुरस्कार निगम की विभिन्न परियोजनाओं तथा कार्यालयों में राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्य-निष्पादन के लिए प्रदान किया गया है। एसजेवीएन में राजभाषा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं और यह पुरस्कार इस बात का परिचायक है कि हमारे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी राजभाषा के प्रति वचनबद्ध हैं।
इस पुरस्कार की स्थापना विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विद्युत मंत्रालय के नियंत्रणाधीन उपक्रमों, संस्थानों, निगमों द्वारा हिन्दी के प्रयोग एवं प्रसार की दिशा में किए गए सद्प्रयासों को पुरस्कृत करने के लिए की गई है।इसके अंतर्गत, विद्युत मंत्रालय द्वारा प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन राजभाषा नीति के कार्यान्वयन संबंधी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाता है।