सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 24, 2026 4:59 pm

Anu Malik Brother Abu Malik is Crying Over Loosing His Pet Dog, Lodged A Cmplaint Against Clinic | रोते-बिलखते नजर आए Anu Malik के भाई, क्लीनिक के खिलाफ कर दी FIR

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने-माने गायक अनु मलिक के भाई अबू मलिक (Abu Malik) इन दिनों काफी दर्द में हैं. उन्होंने हाल ही में अपना पेट डॉग खोया है, जिसके बाद से वो सदमे में हैं. अपने पालतू कुत्ते को खोने के बाद अब उन्होंने क्लीनिक के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है. उनका कहना है कि लापरवाही की वजह से ही उनके पेट की मौत हुई है और वो इतनी आसानी से उस क्लीनिक को नहीं छोड़ेंगे. अबू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.  

अबू के पेट डॉग की मौत

बॉलीवुड के फेमस सिंगर अनु मलिक (Anu Malik) के भाई अबू मलिक (Abu Malik) का एक वीडियो में रोते- बिलखते नजर आ रहे हैं. उनके हाथ में उनके प्यारे Pet डॉग जेंगिज खान (Genghiz Khan) की तस्वीर नजर आ रही है और अबू रोते हुए बता रहे हैं कि उसके साथ क्या हुआ है. उन्होंने इस मामले में पुलिस में एफआईआर भी दर्ज कराई है.

घर में है मातम का माहौल

इस वीडियो में अबू (Abu Malik) कहते नजर आ रहे हैं कि अपने इस Pet का एक्स-रे कराने के लिए उसे क्लिनिक में लेकर गए थे, जहां उनके हाथ में उसकी लाश पकड़ा दी. अबू इस वीडियो में कह रहे हैं कि हमारे घर में किसी ने इस दुख की वजह से 5 दिन से न तो किसी ने खाना खाया है, न कोई सोया है.

पेट डॉग के निधन से दुखी अबू

अबू (Abu Malik) कह रहे हैं, ‘मैं आया हूं अभी पुलिस स्टेशन में इसका FIR रजिस्टर करने उस क्लीनिक के खिलाफ. मैं चाहता हूं कि इस आदमी को पनिशमेंट मिले और इन्हें लाइफ की वैल्यू पता चले. मैं जानता हूं दुनिया में और भी बहुत सारे प्रॉब्लम्स हैं और ये इतना मायने नहीं रखता.’ अबू अपने Pet को अपनी लाइफ बताते हुए एनिमल लवर्स से उन्हें सपॉर्ट करने की बातें भी करते नजर आ रहे हैं.ट

 

 

फिल्म में आ चुके हैं नजर

आपको बता दें, अबू मलिक (Abu Malik) ‘बिग बॉस 13’ का भी हिस्सा थे. यही नहीं, अबू खान, सलमान खान के साथ एक फिल्म में काम कर चुके हैं. जी हां, फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ में अबू मलिक ने काजोल की बेस्ट फ्रेंड के फादर का किरदार निभाया था. बिग बॉस 13 के प्रीमियर के दौरान सलमान खान ने इस बात की जानकारी दी थी कि अबू मलिक उनके साथ काम कर चुके हैं. फिल्म के अलावा सलमान खान के म्यूजिकल टूर में भी अबू मलिक उनके साथ काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta के नट्टू काका का निधन, कैंसर से जंग हार गए एक्टर घनश्याम नायक

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Source link