शिमला 12 सितम्बर, 2026,जनवादी महिला समिति पहले भी इस अस्पताल को लेकर संघर्ष कर रही थी और।अब सरकार के गलत निर्णय से महिलाए बहुत परेशान हो रही है और कमला नेहरू अस्पताल का विद्यार्थी जो ओबीजी की पढ़ाई करता है उन्हें भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि उनकी जो डिग्रियां और अध्यापक एक ही होते है।WHO के दिशा निर्देश के अनुसार सरकार इस विभाग को अलग नहीं कर सकती है ।
इस मुद्दे को लेकर आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने एक प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया जिसमें संगठन की राज्यध्यक्ष रंजना जरेट,राज्य महासचिव फालमा चौहान, राज्य कोषाध्यक्ष सुनिधि ठाकुर , शिमला जिला कार्यकारी अध्यक्ष व राज्य सहसचिव रमा रावत,और शिमला जिला कमेटी सदस्य पलक ने संबोधित किया।
वार्ता को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार। कुछ एक जिन अधिकारियों को और चिकित्सकों को विस्तारित सेवाएं सरकार के द्वारा प्रदान की गई है उनके इशारे पर कमला नेहरू अस्पताल की गायनी ओपीडी को अवकाश बाले दिन और रातोंरात आईजीएमसी के लिय शिफ्ट कर दी ।
सरकार रोबोटिक सर्जरी का हवाला देकर इस कमला नेहरू अस्पताल शिफ्ट करने का हबाला दे रही है पर उसके पीछे सत्कार की मंशा कुछ और ही है ।
सरकार इस स्थान पर क्या बनाने जा रही है वह इनके अधिकारियों के व्यवहार से ही नजर आता है कि। जो अधिकारी यह कहते है कि तुम MCH को शिफ्ट कर दो अदालत में हम देख लेंगे जिससे साफ जाहिर होता है कि इनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति कमला नेहरू अस्पताल को शिफ्ट करने के विरोध में और गायनी ओपीडी को आईजीएमसी से कमला नेहरू अस्पताल लाने के लिय और KNH में तीसरे फेज के भवन का निर्माण तुरंत शुरू करने को लेकर जिसमें महिलाओं के लिय आईवीएफ सेंटर,रोबोटिक सर्जरी और बाकी आधुनिक सेवाएं जो महिलाओं को देनी है उसी भवन में सरकार इसको दे ।
इस अस्पताल की अपनी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है और यह अस्पताल महिलाओं के रोग और माता और शिशु के लिए पूरी तरह से डेडिकेटिड है। इसलिए सरकार इस अस्पताल को सुधारने के बजाय इसको उखाड़ रही है। जिसे जनवादी महिला समिति किसी भी स्तर पर नहीं होने देगी ।
जनवादी महिला समिति इसी मुड़े को लेकर 15 सितम्बर को सचिवालय मार्च कर रही है समिति ने 1 लाख से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर किए है जिसे समिति 15 सितम्बर को प्रदेश सरकार को जमा करेगी ।
जनवादी महिला समिति सभी महिला,पुरुषों,युवा और बुजुर्गों से अपील करती है कि आप इस मार्च मे हमारा साथ दे और इस मार्च को सफल बनाएं।
राज्य अध्यक्ष रंजना जरेट
राज्य सचिव फालमा चौहान
राज्य कोषाध्यक्ष सुनिधि ठाकुर
शिमला जिला अध्यक्ष रमा रावत
जिला कमेटी सदस्य पलक शांडिल









