सबकी खबर , पैनी नज़र

October 27, 2026 8:30 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 27, 2026 8:30 pm

कांग्रेस देश के संविधान व लोकतंत्र में वोट की रक्षा के लिये बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रही है।

शिमला 27 अक्टूबर 2026,अखिल भारतीय कांग्रेस के  प्रवक्ता ठियोग  के विधायक श्री कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि कांग्रेस देश के संविधान व लोकतंत्र में वोट की रक्षा के लिये बहुत बड़ी लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि 1नवबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में देश बचाओ,वोट बचाओ के नारे के साथ एक बड़ी महारैली करने जा रही है। 
ठियोग विधानसभा क्षेत्र के टियाली ज़ोन में आज ‘वोट बचाओ देश बचाओ अभियान’ के तहत मार्च निकाला गया, जिसमें टियाली ज़ोन के बूथ अध्यक्षों, पंचायत अध्यक्षों और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
राठौर ने कहा की आज देश मे जिस प्रकार से लोकतंत्र का ह्रास हो रहा है,चुनाव आयोग भाजपा के हाथों की कठपुतली बन कर काम कर रहा है बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर एस आई आर के नाम पर देश के 13 करोड़ से अधिक नागरिकों को उनके वोट के अधिकार से बंचित करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार को पद से नही हटाया जाता तब तक देश मे वोट चोर गद्दी छोड़ का आंदोलन जारी रहेगा।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण हरिकृष्ण हिमराल ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ठियोग के पदाधिकारियों से पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ 1 नवबर को दिल्ली चलो का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली भाजपा को सत्ता से बाहर करने,मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने के लिये देश की आवाज बुलंद होगी।