शिमला। कार्यालय नियंत्रक संचार लेखा (सीसीए), हिमाचल प्रदेश, शिमला में भारत सरकार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे *स्वच्छता अभियान 6.0 (Special Campaign 6.0)* के अंतर्गत कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान कार्यालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कार्यालय परिसर, रिकॉर्ड रूम एवं आस-पास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।
इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कार्यालय परिसर में *पौधरोपण* भी किया गया।
Post Views: 2








