सबकी खबर , पैनी नज़र

May 1, 2026 5:01 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

May 1, 2026 5:01 am

Shah Rukh Khan Son Aryan Khan Follows Bad Boy Badshah on Instagram these Actress Also In List | इंस्टाग्राम पर इस ‘BAD BOY’ को फॉलो करते हैं ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान, हसीनाएं भी शामिल

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ड्रग्स मामले को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. आर्यन खान (Aryan Khan) को NCB ने एक रेव पार्टी से गिरफ्तार किया है. आर्यन खान (Aryan Khan) के जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने की खबरें आ रही थीं लेकिन इससे पहले कि वह सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखते, उनका नाम इस ड्रग्स केस से जुड़ गया है.

सुपरस्टार जैसी है फॉलोइंग
किंग खान के बेटे से जुड़ी हर बात में फैंस दिलचस्पी ले रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंस्टाग्राम पर आर्यन (Aryan Khan) की एक्टिविटी कैसी थी? बिना एक भी फिल्म में काम किए आर्यन (Aryan Khan) की पॉपुलैरिटी किसी सुपरस्टार जैसी है. इंस्टाग्राम पर उनका वैरिफाइड अकाउंट है जिस पर उन्हें तकरीबन 15 लाख लोग फॉलो करते हैं. लेकिन आर्यन (Aryan Khan) किन्हें फॉलो करते हैं?

438 लोगों को करते हैं फॉलो
इस सवाल का जवाब ये है कि आर्यन (Aryan Khan) इंस्टाग्राम पर कुल 438 लोगों को फॉलो कर रहे हैं. इनमें कुछ बेहद पॉपुलर सेलेब्रिटीज के साथ-साथ एक BAD BOY भी शामिल है. हम बात कर रहे हैं बेहद मशहूर रैपर बादशाह (Badshah) की, जिनके इंस्टाग्राम अकाउंट का नाम BAD BOY SHAH है. एक्ट्रेसेज की बात करें तो आर्यन अपनी बहन सुहाना खान (Suhana Khan) के अलावा आलिया भट्ट (Alia Bhatt), कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और भावना पांडे (Bhawna Pandey) जैसी एक्ट्रेसेज को फॉलो करते हैं.

मां के भी कई दोस्त हैं शामिल
आर्यन खान (Aryan Khan) अपनी मां गौरी खान (Gauri Khan) के तमाम दोस्तों को भी इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रहे हैं. इनमें महीप कपूर (Maheep Kapoor), सीमा खान (Seema Khan) और मालविका मोहनन जैसी सेलेब्स शामिल हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन पिछले कुछ समय तक अपने पिता को एक्शन सीन्स के लिए टिप्स दे रहे थे. मालूम हो कि शाहरुख (Shah Rukh Khan) जल्द ही फिल्म पठान में नजर आने वाले हैं.

यह भी पढ़ें- फैन के हाथ में अपने नाम का टैटू देख हैरान हुए R Madhavan, दिया ये रिएक्शन

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Source link