सबकी खबर , पैनी नज़र

October 29, 2026 7:36 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 29, 2026 7:36 pm

कोटखाई के सुरेंद्र शर्मा एसजेवीएन में बने महाप्रबंधक (मानव संसाधन)

शिमला, 29 अक्टूबर 2026,
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की कोटखाई तहसील के देवगढ़ क्षेत्र से संबंध रखने वाले श्री सुरेंद्र शर्मा को सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एसजेवीएन लिमिटेड में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के पद पर पदोन्नत किए जाने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। इससे पूर्व श्री शर्मा उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में दो दशकों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्री शर्मा ने अपने सेवाकाल में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।
श्री शर्मा ने 19 सितंबर 2005 को एसजेवीएन में कार्यभार ग्रहण किया था। दो दशक से अधिक के अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन, कार्मिक प्रशासन, भर्ती एवं स्थापना, कर्मचारी कल्याण तथा संगठनात्मक विकास से संबंधित विभिन्न कार्यों में योगदान दिया है। उन्होंने एसजेवीएन की सहायक कंपनी एसएपीडीसी), नेपाल में अरुण-3 जलविद्युत परियोजना से जुड़े दायित्वों का भी निर्वहन किया। यहां उन्होंने मानव संसाधन विभाग के साथ-साथ भूमि अधिग्रहण तथा पर्यावरण से संबंधित जिम्मेदारियां भी संभालीं।
श्री शर्मा की इस पदोन्नति को उनके लंबे अनुभव, कार्य के प्रति समर्पण और व्यावसायिक दक्षता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनका अनुभव एसजेवीएन में मानव संसाधन नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, कर्मचारियों की क्षमताओं के विकास तथा संगठनात्मक लक्ष्यों की प्राप्ति में उपयोगी सिद्ध होगा।
प्रशासनिक दायित्वों के साथ साहित्य के क्षेत्र में भी पहचान
पेशेवर जीवन के साथ-साथ श्री सुरेंद्र शर्मा साहित्य के क्षेत्र में भी विशेष रुचि रखते हैं। वे एक कवि हैं और ‘सुरेंद्र शर्मा शिव’ के नाम से काव्य रचना करते हैं। अभी तक उनके 4 काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके है। उनकी रचनाओं में जीवन के विविध अनुभवों, मानवीय संवेदनाओं, प्रेम, सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक सोच जैसे विषयों को स्थान मिलता है। प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ साहित्य-सृजन से जुड़ाव उनके व्यक्तित्व के रचनात्मक पक्ष को भी उजागर करता है।
एसजेवीएन में महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के पद पर उनकी पदोन्नति से देवगढ़ एवं कोटखाई क्षेत्र के लोगों में खुशी है। उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है। आशा है कि श्री शर्मा अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से संगठन की प्रगति में अपना योगदान जारी रखेंगे।