सबकी खबर , पैनी नज़र

November 3, 2026 8:30 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 3, 2026 8:30 pm

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने 67 विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारी किए नियुक्त : मनीष चौहान

संगठनात्मक मजबूती और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां

शिमला, 3 नवंबर 2026। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने प्रदेश के 67 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति सूची जारी की है। इस संगठनात्मक पहल का उद्देश्य विधानसभा, मंडल और बूथ स्तर पर मोर्चा की गतिविधियों को गति देना तथा अनुसूचित जाति समाज के साथ संगठन के संवाद और समन्वय को और अधिक मजबूत बनाना है।
जारी सूची के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी विजय भारद्वाज, भरमौर का जैसी भारद्वाज, चंबा का सुरेन्द्र कुमार, डलहौजी का धीरेन्द्र आचार्य तथा भटियात का लेखराज को नियुक्त किया गया है। नूरपुर में राकेश अत्री, इंदौरा में केवल सिंह, फतेहपुर में डॉ. रवि कुमार, ज्वाली में अभिषेक इंदौरिया, देहरा में पवन जस्सी, जसवां-परागपुर में राजकुमारी तथा ज्वालामुखी में अनिल कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी प्रकार जयसिंहपुर में तिलक राज, सुलह में संजय कुमार, नगरोटा में सुरजन कुमार, कांगड़ा में उमेश नाथ धीमान, शाहपुर में ओमप्रकाश हीर, धर्मशाला में महिंद्र पाल, पालमपुर में मदन सकलानी तथा बैजनाथ में मिलाप धीमान को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
लाहौल-स्पीति में महिंद्र पाल, कुल्लू में परस राम, मनाली में गिरिधर, बंजार में सोहन लाल राठी तथा आनी में पैने राम को जिम्मेदारी दी गई है। करसोग में मदन लाल, सुंदरनगर में अजय चौहान, नाचन में रोशन लाल, सिराज में बालक राम, द्रंग में ज्वार सिंह, जोगिंद्रनगर में रमेश चंद, धर्मपुर में विजय कुमार, मंडी में खीरामणी, बल्ह में अंकुश घोष तथा सरकाघाट में गोविन्द भारद्वाज को प्रभारी बनाया गया है।
हमीरपुर जिले के भोरंज में बबली देवी, हमीरपुर में ओंकार चंद, सुजानपुर में पवन कुमार, नादौन में मदन लाल तथा बड़सर में राकेश सिरमोरिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिंतपूर्णी में सुमन कुमार, गगरेट में जगदीश सहोत्रा, ऊना में मलकियत सिंह, कुटलैहड़ में पुरुषोत्तम भाटिया तथा हरोली में तरसेम लाल को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर जिले के झंडूता में रत्न लाल कौल, घुमारवीं में शेर सिंह, बिलासपुर में रूपलाल भट्टी तथा श्री नैना देवी जी में दिनेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई है। अर्की में नन्द लाल कश्यप, नालागढ़ में राजिन्द्र झल्ला, दून में राजीव कुमार भल्ला, सोलन में गोविन्द गोदियाल तथा कसौली में अजय धीमान को विधानसभा प्रभारी बनाया गया है।
सिरमौर जिले के पच्छाद में सुनील गोसाई, नाहन में जगत राम, श्री रेणुका जी में भीम सिंह, पांवटा साहिब में राजकुमार तथा शिलाई में सरवन कुमार को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में चौपाल में संदीप मंगल, ठियोग में विशन लाल, कुसुम्पटी में गौरव कश्यप, शिमला में तरसेम भारती, शिमला ग्रामीण में जगजीत बग्गा, जुब्बल-कोटखाई में उर्मिला डोगरा, रोहड़ू में सतीश हेम्टा तथा रामपुर में कैलाश चौहान को विधानसभा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मनीष चौहान ने कहा कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों के माध्यम से मोर्चा की गतिविधियों को विधानसभा और बूथ स्तर तक अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। नवनियुक्त प्रभारी अनुसूचित जाति समाज से जुड़े विषयों, सामाजिक कल्याण की योजनाओं तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों में समन्वय स्थापित करने की दिशा में कार्य करेंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त विधानसभा प्रभारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत बनाएंगे।