सबकी खबर , पैनी नज़र

September 23, 2026 11:24 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 23, 2026 11:24 pm

आखिरकार भारत को मिला बुमराह-शमी जैसा गेंदबाज, बड़े-बड़े बल्लेबाजों को कर रहा हैरान| Hindi News

नई दिल्ली: भारत की इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. इस टूर्नामेंट में दुनिया का हर एक खिलाड़ी खेलने के लिए इच्छुक रहता है. इसके पीछे का कारण ये है कि इस लीग से उसे दौलत और नाम दोनों मिलते हैं. वहीं इस लीग से बहुत से दिग्गज क्रिकेटरों ने अपने करियर बनाए हैं. इसी बीच भारत को आईपीएल से ही एक और बेहतरीन तेज गेंदबाज मिला है जो भविष्य में बड़ा खिलाड़ी बनकर पूरी दुनिया में नाम कमा सकता है. 

मिला बुमराह जैसा विकेट टेकर 

जी हां, इस खिलाड़ी का नाम है अर्शदीप सिंह. अर्शदीप सिंह का प्रदर्शन पिछले दो आईपीएल सीजन से कमाल का रहा है और वो आने वाले समय में भारतीय टीम के लिए भी खेलते हुए बड़े कमाल कर सकते हैं. ये गेंदबाज पिछले दो सालों से केएल राहुल की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स से खेल रहा है. आईपीएल का दूसरा फेज शुरू होते ही अर्शदीप ने पूरी दुनिया में अपनी शानदार गेंदबाजी के चलते काफी नाम कमाया. डेथ ओवरों में उनकी रन बचाने की क्षमता को देखते हुए ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो जल्द ही टीम इंडिया की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. वहीं अर्शदीप विकेट लेने का काम भी बेहतरीन ढंग से करते हैं.  

टीम इंडिया को लेफ्ट आर्म गेंदबाज की तलाश 

बता दें कि इस वक्त टीम इंडिया को एक लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज की तलाश है और अर्शदीप सिंह वो काम कर सकते हैं. टीम इंडिया को जहीर खान और आशीष नेहरा के बाद कोई भी लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज नहीं मिल पाया है. ऐसे में अर्शदीप एक बेहतरीन खोज हो सकते हैं. अब देखना ये होगा कि क्या टी20 वर्ल्ड कप के बाद अर्शदीप को भारतीय टीम में जगह मिलती है या नहीं.  

पर्पल कैप की रेस में है अर्शदीप 

अर्शदीप सिंह इस वक्त आईपीएल 2021 की पर्पल कैप रेस में बने हुए हैं. वो इस लिस्ट में पाचवें स्थान पर हैं. अर्शदीप ने कुल 11 मैचों में 16 विकेट चटकाए हैं. जिसमें एक मैच में 5 विकेट लेना भी शामिल है. मौजूदा आईपीएल सीजन में उन्होंने अपनी टीम के दिग्गज तेज गेंदबाद मोहम्मद शमी का खूब साथ निभाया है. शमी भी पर्पल कैप के रेस में चौथे स्थान पर हैं और उनके नाम 10 मैचों में 13 विकेट हैं. 

Source link