शिमला 7 नवम्बर,प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने दीपो के उत्सव दीपावली पर्व की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
विनय कुमार ने एक संदेश में कहा कि यह पर्व हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक है। प्रभु श्रीराम 14 वर्षों का बनवास काट कर अयोध्या नगरी पहुंचे थे। यह पर्व हमारी सभ्यता, धार्मिक एकता का भी प्रतीक है जब हम सब एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस खुशी का इजहार करते है।
विनय कुमार ने कामना की है कि मां लक्ष्मी व प्रभु श्रीराम का सब पर सदा आशीर्वाद बना रहे, दीपावली का पर्व सबको ढेर सारी खुशियां लाएं।
Post Views: 5







