सबकी खबर , पैनी नज़र

November 18, 2026 7:37 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

November 18, 2026 7:37 pm

शिमला,सोलन,चंबा और सिरमौर के कलाकारों ने बिखेरे संगीत के रंग

आकाशवाणी शिमला द्वारा द राइजिंग स्टार्स कार्यक्रम का आयोजन
शर्मा सिस्टर्स ने भी प्रस्तुत किए मधुर भजन

शिमला। आकाशवाणी प्रसारण के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आकाशवाणी महानिदेशालय द्वारा देश भर में 26 आकाशवाणी केन्द्रों द्वारा THE RISING STARS SEASON-1 के अन्तर्गत युवा संगीत सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में आकाशवाणी शिमला द्वारा स्थानीय राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला में आज 18 नवम्बर 2026 को प्रातः 11:30 बजे विशेष युवा सुगम एंव लोक संगीत सभा आयोजित की गई।
इस समारोह के मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति श्री महावीर सिंह, विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ सुशील कुमार बस्सी और विशिष्ट अतिथि राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय चौड़ा मैदान शिमला की प्रधानाचार्य डॉ अन्जोरी शर्मा थीं ।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ आकाशवाणी व दूरदर्शन के कलस्टर प्रमुख उपमहानिदेशक अभियांत्रिकी श्री कश्मीर सिंह  ने सभी अतिथियों और कला प्रेमियों का अपने सम्बोधन से स्वागत किया।  इसके बाद मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश के  कुलपति श्री महावीर सिंह ने सभागार में उपस्थित सभी कलाकारों व संगीत प्रेमियों कों संबोधित किया ।
इस संगीत सभा में आकाशवाणी शिमला के लोक एवं सुगम संगीत के अनुमोदित युवा कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से आमंत्रित दर्शकों मनोरंजन किया। प्रदेश के चम्बा जिले से संबंध रखने वाले युवा कलाकार सुल्ताना अख्तर, प्रियंका, अनमोल और कर्ण कुमार ने अपनी सुरीली आवाज़ से चम्बा के लोक संगीत को
सहेजा। वही, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के महिमा संदल, शुभम शर्मा, जतिन और दिव्यांशु की जोड़ी और अपनी गायकी से लोगों में अपनी विशेष पहचान बनाने वाले किरनेश ने भी अपनी जादुई और मनमोहक आवाज़ से उपस्थित संगीत प्रेमियों का मनोरंजन किया।
शास्त्रीय एवं सुगम संगीत में अपनी विशेष पहचान बना चुकी सोलन ज़िले की शर्मा सिस्टर्ज मेघा शर्मा और शिवानी शर्मा ने भजन और गीतो के माध्यम से अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। युवा एंकर निकिता शर्मा और अंकुश भाटिया ने गरिमामयी तरीके से इस युवा संगीत सभा का संचालन किया। समारोह के अंत में आकाशवाणी शिमला के कार्यक्रम प्रमुख श्री अनिल वर्मा ने अपने संबोधन से सभी उपस्थित व्यक्तियों को धन्यवाद प्रेषित किया ।
साथ ही युवा कलाकार ईशान भारद्वाज और शालू देवी भी गज़ल गायकी से इस संगीत सभा में अपनी आवाज़ का जलवा बिखेरा ।