सबकी खबर , पैनी नज़र

June 13, 2026 2:22 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 13, 2026 2:22 am

Rahul Gandhi to visit Lakhimpur Kheri tomorrow will meet the families of victim farmers killed in violence | लखीमपुर खीरी जा सकते हैं राहुल गांधी, मृतक किसानों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रविवार को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा (Lakhimpur Kheri Violence) में मारे गए चार किसानों के परिवारों से मिल सकते हैं. राहुल गांधी बुधवार को लखीमपुर खीरी जा सकते हैं.

प्रतिनिधिमंडल के साथ लखीमपुर खीरी पहुंचेंगे राहुल गांधी

सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी बुधवार को लखनऊ पहुंचेंगे और पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ लखीमपुर खीरी जाएंगे. कांग्रेस नेता ने बताया कि राहुल गांधी के आने से पहले सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं.

ये भी पढ़ें- UP: योगी सरकार की बड़ी सौगात, 66 लाख युवाओं को बांटे जाएंगे टैबलेट

प्रियंका गांधी की जा चुकी हैं गिरफ्तार

बता दें कि कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को पहले ही पार्टी के 10 नेताओं के साथ यूपी के सीतापुर में हिरासत में लिया जा चुका है. प्रियंका गांधी को सोमवार तड़के उस समय हिरासत में लिया गया था, जब वो लखीमपुर खीरी जा रही थीं.

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रियंका गांधी को उनके वकीलों से मिलने नहीं दिया जा रहा है और प्रशासन उन्हें हिरासत में लेने का कारण नहीं बता रहा है.

ये भी पढ़ें- भारत के आधे बच्चे मानसिक रूप से बीमार, हर 7 में से 1 डिप्रेशन का शिकार

प्रियंका गांधी ने लगाया ये आरोप

प्रियंका गांधी ने कहा, ‘जिस समय मुझे गिरफ्तार किया गया था, उस समय मैं लखीमपुर खीरी की सीमा से लगभग 20 किमी दूर सीतापुर जिले में ही थी, जो धारा 144 के तहत था, लेकिन मेरी जानकारी में सीतापुर में धारा 144 नहीं लगाई गई थी.’

जान लें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लखीमपुर खीरी में हुई घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई थी. 6 सदस्यीय एसआईटी को एसपी अरुण कुमार लीड करेंगे. इसमें डीएसपी संदीप सिंह और अन्य 3 अन्य सदस्य शामिल हैं.

LIVE TV

Source link