सबकी खबर , पैनी नज़र

August 10, 2026 9:08 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 10, 2026 9:08 am

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज प्रदेशवासियों को नववर्ष-2022 की शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की है कि नव वर्ष प्रदेशवासियों के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आएगा। उन्होंने सभी लोगों से सामाजिक बुराइयां समाप्त करने और समाज के कमजोर वर्गाें के कल्याण के लिए आगे आकर सहयोग देने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने शुभकामना संदेश में वर्ष 2022 में प्रदेश के लोगों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की है। जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों के कड़े परिश्रम और समर्पण से प्रदेश विकास के प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ेगा और वर्ष 2022 में नई ऊंचाइयों को हासिल करेगा।