हिमाचल प्रदेश राजकीय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ का एक प्रतिनिधिमंडल महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहनलाल कश्यप व अतिरिक्त महासचिव श्री देव स्वरूप जी की अध्यक्षता में माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से हिमाचल प्रदेश सचिवालय में मिला। प्रतिनिधि मंडल ने माननीय मुख्यमंत्री जी को नव वर्ष, 2022 की बधाईयां दी प्रतिनिधिमंडल में महासंघ के कोषाध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार, आई० जी० एम० सी० चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार व के० एन० एच० के कर्मचारी नेता श्री देवव्रत व वन विभाग के श्री लायक राम वर्मा व अन्य कर्मचारी भी इस मौके पर उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीयों की समस्याओं के बारे में मिलेगा जिसमें समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे।
Post Views: 40







