सबकी खबर , पैनी नज़र

August 10, 2026 7:42 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 10, 2026 7:42 am

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सैलानियों और प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम और बर्फवारी की चेतावनी के चलते ज्यादा बर्फबारी वाले इलाको में जाने से बचें।

हिमाचल में हो रही बर्फबारी और बारिश के चलते प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सैलानियों और प्रदेशवासियों से अपील की है कि खराब मौसम और बर्फवारी की चेतावनी के चलते ज्यादा बर्फबारी वाले इलाको में जाने से बचें। उन्होंने कहा कि बर्फबारी के दौरान बिजली पानी और सड़क यातायात को सुचारू रखने के लिए सम्बंधित विभागों और ज़िला उपायुक्तों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।वहीं हिमाचल में 15 से 18 साल आयुवर्ग के युवाओं के टीकारण में पहले दिन ही युवाओं में दिखा जोरदार उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। अविभावकों और अध्यापकों से भी मुख्यमंत्री ने अपील की है कि वे छात्रों को टिकाकरण के लिए प्रोत्साहित करके जल्द ही समयबद्ध तरीके से टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण करें।