सबकी खबर , पैनी नज़र

October 26, 2026 4:53 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 26, 2026 4:53 am

चलोंठी बस्ती में सेवा भारती ने जरूरत मंदों को बांटे कंबल

शिमला । सेवा भारती जिला शिमला व सेवा विभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला शिमला द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से चलोंठी बस्ती में मकर सक्रांति के उपलक्ष्य पर गरीब व असहायजनों को कंबल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कोविड-19 के कारण प्रभावित हुए जनमानस को मुख्यधारा में पुनः स्थापित करना तथा समस्त हिंदू समाज में एकता का भाव पैदा करना रहा। संघ के विभाग कार्यवाह महेंद्र कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक समाजिक संस्था होने के साथ देशभर में सेवा भारती के माध्यम से इस तरह के लाखों सेवा कार्य चलाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रवि भूषण जी ने कार्यक्रम से प्रभावित होकर दूरदराज के क्षेत्र में भी इस तरह सेवा कार्य करने पर बल दिया। जिला सेवा प्रमुख कर्म सिंह, हेमंत, नरेंद्र व सचिव सेवा भारती मुख्य रूप से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।