सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 15, 2026 11:05 am

केंद्रीय बजट 2022: तीनों कृषि कानून निरस्त होने के बाद, सरकार पूरे भारत में खेती के स्थिति जन्य पहलुओं में सुधार के लिए अन्य विकल्पों की घोषणा कर सकती है।

2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था के 9 प्रतिशत से ऊपर बढ़ने का अनुमान है, जिसे देखते हुए संभावना है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विकास को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से खर्च की घोषणा करने में बेहतर स्थिति में रहें। हालांकि जैसा कि सीतारमण ने अपने 2021 के आम बजट भाषण में दावा किया था, कृषि क्षेत्र में कृषि कानूनों को विकास-आधारित सुधारों का स्तंभ माना गया था। तीनों कृषि कानून निरस्त होने के बाद, सरकार पूरे भारत में खेती के स्थितिजन्य पहलुओं में सुधार के लिए अन्य विकल्पों की घोषणा कर सकती है। राष्ट्रीय किसान विकास योजना (आरकेवीवाई) की निरंतरता दलहन और तिलहन के बेहतर उत्पादन के लिए सरकार अपनी महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय किसान विकास योजना (आरकेवीवाई) को जारी रख सकती है। कृषि ऋण लक्ष्य 18 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाया जा सकता है कृषि ऋण का लक्ष्य 16.5 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 18 लाख करोड़ रुपये किया जा सकता है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से कहा है कि संस्थागत ऋण किसानों को गैर-संस्थागत स्रोतों से, जहां वे उच्च ब्याज दरों पर उधार लेने के लिए मजबूर होते हैं, अलग करने में भी मदद करेगा।आम तौर पर, कृषि ऋण पर नौ प्रतिशत की ब्याज दर लगती है। हालांकिसरकार सस्ती दर पर अल्पकालिक फसल ऋण उपलब्ध कराने और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने में मदद करने के लिए ब्याज आर्थिक सहायता (सबवेंशन) प्रदान कर रही है। इसके आने वाले बजट में भी जारी रहने की संभावना है। फसल विविधीकरण पर प्रमुख फोकस रहेगा सितंबर 2021 की राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की रिपोर्ट बताती है कि बिहार में किसानों की प्रति हेक्टेयर आय हरियाणा के किसानों की तुलना में अधिक थी। पंजाब में किसानों की कमाई राष्ट्रीय औसत से भी कम है। चावल-गेहूं के साथ खेती जारी रखने से निश्चित रिटर्न तो मिल सकता है, लेकिन देश के कई हिस्सों में जल स्तर और मिट्टी की बिगड़ती गुणवत्ता के बीच खेती करना महंगा हो गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि फसल विविधीकरण सबसे बड़े समाधानों में से एक है। सरकार द्वारा पूरे भारत में फसल विविधीकरण प्रथाओं को प्रोत्साहन देने और अधिक सब्सिडी प्रदान करने की शुरुआत करने की संभावना है।