सबकी खबर , पैनी नज़र

June 18, 2026 10:24 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 18, 2026 10:24 am

दिल्ली पुलिस से इन्स्पेक्टर रैंक के दो अधिकारीयों की रिटायरमेंट के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

धर्मशाला अप्रैल 28 –2026,
हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली (रजि.) ने हिमाचल भवन नई दिल्ली में दिल्ली पुलिस से इन्स्पेक्टर रैंक के दो अधिकारीयों श्री रणजीत सिंह और श्री अशोक कुमार खजुरिया की रिटायरमेंट के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया /

हिमाचल मित्र मण्डल दिल्ली  के संस्थापक अध्यक्ष श्री किशोरी लाल शर्मा ने बताया की संगठन दिल्ली में बिभिन्न राज्य और केन्द्र सरकार के मंत्रालयों में कार्यरत कर्मचारियों / अधिकारीयों की सेवानिवृति के मौके पर इस तरह का आयोजन कर रहा है ताकि उनका राज्य से भावुक लगाब  जोड़ा रखा जा सके  और रिटायरमेंट के बाद आने बाली मुश्किलों  में उनका उचित मार्गदर्शन किया जा सके /
उन्होंने कहा की बिभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक समारोहों के माध्यम से हिमाचल मित्र मण्डल राजधानी  दिल्ली  में बसे पहाड़ी लोगों को सुदृड़ प्लेटफार्म प्रदान करता है /
इस मौके पर हिमाचल सोशल बॉडीज़ फेडरेशन के अध्यक्ष श्री के आर वर्मा , प्रशिद्ध समाज सेवी श्री के के सकलानी और हिमाचल प्रदेश की जानी मानी हस्तियों ने भाग लिया