सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 15, 2026 12:51 am

बाहरी राज्यों से भी काफी संख्या में होली मनाने शिमला पहुंचे लोग,

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 08 मार्च, 2023: होली के रंग में रंगा शिमला, गंज बाजार में राधा कृष्ण नृत्य के साथ उड़ा होली का गुलाल। राजधानी शिमला में रंगो का पर्व होली बड़ी धूमधाम से मनाया गया। होली मनाने के लिए बाहरी राज्यों से भी बड़ी संख्या में लोग शिमला पहुंचे। लोगों का कहना है कि शिमला की खूबसूरती के बीच रंगो की होली का अपना ही आनंद है। वह हमेशा पिछले कई सालों से होली मनाने शिमला पहुंचते हैं यहां का वातावरण काफी सही है लोग भी काफी शांतिप्रिय है जिनके साथ त्योहार मनाने का अपना ही आनंद रहता हैं। शिमला के गंज में भी हर वर्ष की भांति इस बार भी धूमधाम से होली मनाई गई। गंज बाजार में राधा कृष्ण मंदिर है। यहां होली पर विशेष कार्य्रकम का आयोजन किया गया, जहां राधा कृष्ण नृत्य के साथ होली गीत गाए गए। कार्यकम को देखने के लिए स्थानीय लोग काफी संख्या में मौजूद थे। लोगों में एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।