सबकी खबर , पैनी नज़र

August 8, 2026 8:40 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 8, 2026 8:40 am

अभाविप का अनशन पांचवें दिन भी जारी – अभाविप

छात्र संघ चुनाव बहाल करने और फीस वृद्धि वापस लेने की मांग तेज – अभाविप फ़ीस वृद्धि का फैसला वापिस ले प्रशासन – सुशील शर्मा शिमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) इकाई द्वारा परिसर में छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ शुरू किया गया आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। विश्वविद्यालय … Read more

छात्र संघ चुनाव बहाल करने और फीस वृद्धि वापस लेने की मांग तेज – अभाविप

फ़ीस वृद्धि का फैसला वापिस ले प्रशासन – सुशील शर्मा

शिमला: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) इकाई द्वारा परिसर में छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ शुरू किया गया आंदोलन लगातार उग्र होता जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अड़ियल रवैये के विरोध में आज एबीवीपी का क्रमिक भूख हड़ताल आंदोलन पांचवें दिन में प्रवेश कर गया है।

आज के अनशन पर इकाई के कार्यकर्ता प्रियांशु राणा एवं आदित्य अत्रि बैठे। दोनों कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय परिसर में बढ़ी हुई फीस को तुरंत वापस लेने और लंबे समय से लंबित छात्र संघ चुनावों (SCA Elections) को तुरंत बहाल करने की पुरजोर मांग की।

छात्रों का समर्थन जुटाने के लिए हस्ताक्षर अभियान को लेकर आज विद्यार्थी परिषद द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से आम छात्रों को आंदोलन से जोड़ा गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फीस वृद्धि की वापसी तथा छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग का लिखित समर्थन किया।
इकाई मंत्री सुशील शर्मा जी ने बयान जारी करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रहा है। मनमाने ढंग से की गई फीस वृद्धि के कारण आम परिवारों से आने वाले छात्रों के लिए उच्च शिक्षा पाना कठिन होता जा रहा है।
विद्यार्थी परिषद ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन इन जायज मांगों को पूरा नहीं करता, तब तक यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।