सबकी खबर , पैनी नज़र

October 25, 2026 10:26 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 25, 2026 10:26 am

बरसात में अबरूद्ध सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी-एडीसी

162 सड़कों में से 103 सड़कें बहाल

मंडी जिला में दो दिनों की बारिश में 10.81 करोड़ रुपये का नुकसान- रोहित राठौर

मंडी, 4 जुलाई। एडीसी मंडी रोहित राठौर ने बताया कि दो दिनों की बरसात में जिला में 162 सड़कें अबरूद्ध हो गई थीं। जिन्हें बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। अब तक 103 सड़कों को बहाल कर दिया गया है। शेष 59 सड़कों को भी शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा। रोहित राठौर ने बताया कि गत दो दिनों में मंडी में काफी ज्यादा बारिश रिकार्ड की गई। इस अवधि में प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश सुन्दरनगर में 100 मीमी रिकार्ड की गई है। मंडी जिला में दो दिनों की बारिश में लोक निर्माण, जल शक्ति, विद्युत विभाग को 10.81 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
उन्होंने बताया कि इस अवधि के दौरान जलशक्ति और विद्युत विभाग को भी नुकसान हुआ है। विद्युत विभाग के 247 विद्युत ट्रांसफार्मर बारिश से प्रभावित हुए थे।इनमें से अधिकांश में विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। केवल 4 ट्रांसफार्मर को रिस्टोर करने का कार्य शेष है। जिसे भी शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा।  
उन्होंने बताया कि वीरवार को मंडी-पंडोह सड़क पर चार मील स्थान पर ढंगे के टूट जाने पर थोड़ी देर के लिए वाहनों की आवाजाही बाधित हुई थी। जिसे पुनः सुचारू कर दिया गया है। एनएचएआई अथॉरिटी की टीम वहां पर तैनात है और उनका यह प्रयास है कि इस स्थान को टू वे ट्रैफिक के तौर पर ही चलाया जाए।
उन्होंने बताया कि उनके आग्रह पर एनएचएआई की विशेषज्ञ टीम कैंची मोड पर कार्य कर रही है। टीम द्वारा इस स्थान पर लगातार नजर रखी जा रही है। पानी के रिसाव को रोकने के लिए पिछले कल से वहां पर कंक्रीटिंग का कार्य किया जा रहा है।