सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 15, 2026 1:04 am

कांग्रेस को अपने एमएलए बिकने का डर : राजीव शुक्ला ने सभी प्रत्याशियों के साथ की बैठक

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 22नवंबर, 2022 कांग्रेस पार्टी को हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 8 दिसंबर को होनेवाली काउंटिंग के बादअपने विधायकों के खरीद-फरोख्त का डर सताने लगा है। पार्टी नेतृत्व को अंदेशा है कि मतगणना
में पार्टी को स्पष्ट बहुमत मिलने के बावजूद BJP अन्य राज्यों की तर्ज पर हिमाचल में भी धनबल के बूते उसके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर सकती है।
इसी चिंता के चलते कांग्रेस पार्टी के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने मंगलवार को राज्य की सभी 68 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़नेवाले
पार्टी कैंडिडेट्स के साथ ऑनलाइन मीटिंग की। इस मीटिंग में भाजपा के धनबल से निपटने की रणनीति पर चर्चा की गई। मीटिंग में शुक्ला ने सभी कैंडिडेट्स को अपने-अपने इलाके में EVM के स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी सुनिश्चित बनाने के निर्देश भी दिए। शुक्ला ने मतगणना वालेदिन भी क्या- क्या सावधानियां बरती जानी हैं, इसे लेकर पार्टी नेताओं को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। राजीव शुक्ला
ने बताया कि किस तरह पोस्टल बैलेट की गणना की जानी है। कैसे EVM की मतगणना और किन परिस्थितियों में री-काउंटिंग करवाई जाए। इसे लेकर
विस्तार से चर्चा की गई। राजीव शुक्ला ने सभी प्रत्याशियों से एक-एक करके चुनावी फीडबैक भी लिया। मतदान के बाद जनता सेमिल रहे रुझान की वर्चुअली जुड़े नेता
बैठक में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष
सुखविंद्र सिंह सुक्खू दिल्ली से जुड़े, जबकि अन्य प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों से वर्चुअली बैठक में जुड़े। खरीद-फरोख्त कर सकती है भाजपा:
अनिरुद्ध। कसुम्प्टी से कांग्रेस विधायक एवं प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भाजपा को अपनी हार का एहसास हो गया है, इसलिए भाजपा खरीद-फरोख्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि यदि
कोई सदस्य इनके साथ जाएगा तो इसके पीछे पैसे का लेन-देन वजह हो सकती है।ऐसे नेता को जनता जीवन में दोबारा खड़ा नहीं होने देगी।