सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 25, 2026 7:04 pm

All railway stations of Kota division will be rejuvenated soon | Kota मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों का जल्द होगा कायाकल्प

Kota: प्रदेश के कोटा मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प होने वाला है. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के निर्देश पर रेल अधिकारियों ने इसका खाका तैयार कर लिया है. अधिकांश कार्यों को स्वीकृति मिल चुकी है, बाकी को दिसंबर तक स्वीकृति मिलने की संभावना है. लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने इन विकास कार्यों की रेल अधिकारियों के साथ समीक्षा की कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक के बाद लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने कहा कि 120 करोड़ रुपये की लागत से कोटा रेलवे स्टेशन का रिडवलपमेंट के कार्य जल्द शुरू होने वाले हैं.

कोटा रेलवे स्टेशन पर नया प्रवेश द्वार तैयार किया जाएगा. इसके बाद वर्तमान के दोनों द्वार सिर्फ प्लेटफार्म से बाहर आने के लिए आरक्षित कर दिए जाएंगे. प्लेटफार्म की पहली मंजिल पर यात्रियों के ठहरने के लिए कमरे तैयार किए जाएंगे, कोटा के प्लेटफार्म नंबर 1 पर रामगंजमंडी छोर की ओर एस्केलेटर और प्लेटफार्म नंबर 4 पर दो लिफ्ट लगाई जाएगी. इसके अलावा भी सर्कुलेटिंग क्षेत्र में सुविधाजनक आवागमन की व्यवस्था और यात्रियों की सुविधाओं के दृष्टिकोण से अनेक विकास कार्य होंगे.

यह भी पढ़ें-राजस्थान में आज से 22 विभागों के काम होंगे तुरंत, इस अभियान से मिलेगी राहत

प्लेटफार्म नंबर के बाहर का सर्कुलेटिंग एरिया भी विकसित किया जाएगा. बिरला ने कहा कि डकनिया स्टेशन का रिडवलपमेंट भी 30 करोड़ की लागत से होगा. इसमें डकनिया रेलवे स्टेशन पर लूप लाइन बिछाने संबंधी टेंडर की प्रक्रिया भी अंतिम स्तर पर है. डकनिया में यात्रियों की सुविधा के लिए 2 एस्केलेटर लगाने और 3 लिफ्ट भी लगाई जाएगी. यात्रियों को बैठने के लिए सुविधाजनक बैंच और शुद्ध पेयजल की सुविधा भी मिलेगी.

यह भी पढ़ें-राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयंती आज, CM Ashok Gehlot ने दी श्रद्धांजलि

लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने बताया कि सोगरिया स्टेशन का लोकार्पण और मेमो ट्रेन का संचालन जल्द होगा. मेमो ट्रेन के संचालन के लिए अभी जो टाइमटेबल तैयार किया गया था, उसमें काफी कमियां थीं. अनेक लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी. हमारा प्रयास है कि रोडसाइड स्टेशन पर रहने वाले लोगों को हर घंटे मेमो ट्रेन की सुविधा मिले. इसके लिए रेल अधिकारियों को टाइम टेबल में सुधार के लिए कहा है. मेमो ट्रेन के दो और रैक लाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं. इसी तरह सोगरिया रेलवे स्टेशन की अप्रोच रोड में सुधार और स्टेशन में कुछ छोटे-मोटे कार्य बाकी हैं. अधिकारियों को कहा गया है कि इन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाए.

Source link