सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

February 19, 2026 12:27 pm

राष्ट्रीय राजधानी के वार्षिक अध्ययन टूर में भाग ले रहे सभी छात्र एवं अधिकारीगण सांसद   सुरेश कश्यप के दिल्ली निवास पर मिले

शिमला, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा प्रबोधिनी के आईआईडीएल से प्रशिक्षण को लेकर शिक्षा और अनुभव को समृद्ध करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय राजधानी के वार्षिक अध्ययन टूर में भाग ले रहे सभी छात्र छात्राओं एवं अधिकारीगण का आज मेरे दिल्ली निवास स्थान पर आना हुआ।
मैं ऐसा समझता हूँ कि आपको देश की लोकतांत्रिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों को गहरे से समझने का अवसर मिल रहा है , यहां से प्राप्त ज्ञान और अनुभव न केवल आपकी शिक्षा को नई दिशा देंगे, बल्कि आपको एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बनने में भी सहायता करेंगे। मैं यह भी आशा करता हूँ कि आप देश में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे और समाज को नई दिशा प्रदान करेंगे। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि यह यात्रा आपके लिए प्रेरणादायक और सफल हो। आप अपने लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहें और अपने ज्ञान और कौशल से समाज तथा देश की प्रगति में योगदान दें।

दिल्ली चुनाव में प्रचार के दौरान सुरेश कश्यप ने कहा की जब हम विकसित भारत की कल्पना करते हैं तो इसमें विकसित दिल्ली की अहम भूमिका है और विकसित दिल्ली संकल्प पत्र- 2025 का आज दूसरा भाग पेश किया जा रहा है। भाजपा का संकल्प दिल्ली को विकसित बनाने का है और संकल्प से सिद्धि की यह यात्रा आने वाले वर्षों में पूरी की जाएगी। जहां भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार रही है, जन कल्याण सरकार की प्राथमिकता और केन्द्र बिन्दु रहा है। केन्द्र सरकार ने राज्यों के सहयोग से नागरिकों की समस्याओं का समाधान भी किया है और उन्हें सुविधाएं भी दी हैं। आज देश में सबसे बड़ी आप-दा दिल्ली की “आप” तो है ही लेकिन देश में जब कोविड महामारी जैसी आपदा आई तो उस समय भी आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश का नेतृत्व किया, जन कल्याणकारी योजनाएं लेकर आए, 80 करोड़ लोगों को निशुल्क अनाज दिया और निशुल्क कोविड वैक्सीन दी।