सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 9:10 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 9:10 pm

शिमला के चौपाल में खाई में गिरी ऑल्टो कार

गाड़ी में सवार चार युवकों की मौत

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 08 मार्च, 2023: चौपाल के नेरवा में एक ऑल्टो कार 200 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा लेकिन रास्ते में ही चारों ने दम तोड़ दिया। हादसे में एक सेना के जवान की भी मौत हुई है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था।जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार नंबर HP 08B 1998 में सवार थे युवक। हादसे की वजह का पता नही चला है।मृतकों की पहचान लक्की (23) पुत्र नारायण सिंह ठाकुर निवासी गांव कनाहल, डाकघर केदी, तहसील नेरवा, शिमला, अक्षय (23) पुत्र ओमप्रकाश नानटा निवासी गांव भरटंअ, डाकघर बिजमल, तहसील नेरवा, शिमला, आशीष उर्फ आशू (18) पुत्र अमर सिंह शर्मा निवासी गांव शिरण, डाकघर पबाहन, तहसील नेरवा, शिमला और , रितिक (18) पुत्र संतराम शर्मा निवासी गांव व डाकघर पबाहन, तहसील नेरवा के रूप में हुई।