सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

January 27, 2026 4:45 pm

सुन्नी में खुला अमरटैक्स शोरूम खरीदारों की उमड़ी भीड़

सुन्नी ( हरिश गौतम ) 12 अप्रैल, 2023: अमरटैक्स ग्रुप ऑफ कंपनी ने शिमला के सुन्नी में अपना शोरूम खोल दिया है। इस शो रूम का उदघाटन सुन्नी के तहसीलदार सुनील चौहान जी ने किया। इस बड़े शोरूम में एक ही छत के नीचे उपभोक्ताओं को उनके दैनिक उपयोग की चीजें सस्ते दर पर मुहैया करवाने का प्रबंध किया गया है।
यह जानकारी देते हुए कंपनी के मुख्य प्रबंधक निदेशक अरुण ग्रोवर ने बताया कि काफी समय से क्षेत्र के लोगों की एक बड़े स्टोर की जरूरत थी क्योंकि लोगों को छोटी बड़ी चीजों के लिए भी दूरदराज के शहर जाना पड़ता था। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह शोरूम खोला गया है। इस शोरूम में रोजमर्रा की जरूरतों के समान के साथ-साथ युवाओं, बच्चों, महिलाओं और बड़े बूढ़ों के लिए अमर टैक्स के मुख्य ब्रांड ग्रोवीनो के नए नए फैशन के कपड़े उपलब्ध करवाये गये हैं। उन्होंने कहा कि GROVIANO एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का ब्रांड है जिसमें प्रत्येक उपभोक्ता अपनी क्षमता अनुसार अपनी पसंद के कपड़े खरीद सकता है। इसके अलावा महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए स्टोर में उनके रसोई में उपयोग होने वाली सभी वस्तुओं व अन्य घरेलू सामान भी काफी किफायती दामों पर उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि हम रोजमर्रा के उपयोग की चीजें जिस में जाकर खाद्य सामग्री शामिल है, पर उपभोक्ताओं को छूट का सीधा लाभ देते हैं। क्योंकि बीच में एजेंट की भागीदारी को हमने खत्म कर दिया है। इतना ही नहीं इन सभी चीजों की गुणवत्ता पर भी हमारा पूरा नियंत्रण रहता है, क्योंकि सारा सामान सीधे कंपनी से आता है। कंपनी ने लोगों से बढ़िया तालमेल हो, इसके लिए वरिष्ठ कर्मचारियों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शोरूम के उद्घाटन के अवसर पर उपभोक्ताओं को लाभ देने के लिए कुछ स्कीम भी शुरू की गई है। जिसमें 1999 में रुपए की खरीदारी पर ₹9 किलो चीनी दी गई है एवं पहले सौ उपभोक्ताओं को 5 मीटर टेरिकॉटन ₹10रूपये की दर से दिया गया ।