सबकी खबर , पैनी नज़र

September 24, 2026 9:47 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 24, 2026 9:47 am

नूरपुर में आज भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया

जिसकी अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने की। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई तथा आगामी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु 4 दिसम्बर को धर्मशाला में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रचंड विरोध प्रदर्शन की तैयारियाँ रहीं। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता आज यह समझने में असमर्थ है कि वर्तमान कांग्रेस सरकार अपने तीन वर्षों के कार्यकाल का जश्न क्यों मनाना चाहती है। उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षों में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के युवा, महिलाएँ, बेरोजगार, किसान, अनुसूचित जाति, जनजाति सहित सभी वर्गों को केवल परेशान करने का काम किया है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार गठन के बाद से अब तक जनता के हित में एक भी ऐसी योजना शुरू नहीं की गई जो उनके जीवन में राहत दे सके। कर्मचारी वर्ग, सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं सैनिक वर्ग भी कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने भी विचार रखे और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए अपने सुझाव साझा किए। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक सुलह विपिन सिंह परमार, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज, पूर्व मंत्री राकेश पठानिया, भाजपा उपाध्यक्ष बिहारी शर्मा, नूरपुर जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।