नई दिल्ली / सोलन – रोटरी रॉयल सोलन और डिस्ट्रिक्ट 3080 के लिए गर्व का अवसर। क्लब के पूर्व अध्यक्ष अनिल चौहान को रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट ओलायिंका एच. बाबलोला द्वारा “नेशनल रोटरी चैंपियन” के प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।यह सम्मान 10 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में आयोजित “Celebrating Impact” अवार्ड समारोह में रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट द्वारा स्वयं प्रदान किया गया। यह नामांकन ज़ी5 की सिफारिश पर किया गया था।
रोटेरियन अनिल चौहान जी एक गतिशील रोटेरियन हैं जिन्होंने सोशल मीडिया की शक्ति का सदुपयोग करके रोटरी की एक सशक्त और सकारात्मक छवि बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इंस्टाग्राम , फेसबुक और और लिंकेडीन पर 15,000 से अधिक फॉलोअर्स के साथ, उन्होंने डिजिटल माध्यमों को सेवा और करुणा का सशक्त प्लेटफॉर्म बना दिया है।
अपनी रचनात्मक कहानी और आकर्षक रील्स के माध्यम से उन्होंने न केवल अनेक इच्छुक लोगों को रोटरी से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है, बल्कि विभिन्न सेवा प्रोजेक्ट्स के लिए CSR सहयोग और ग्रांट अवसर भी प्राप्त किए हैं।आधुनिक संचार को रोटरी के शाश्वत मूल्यों के साथ जोड़कर, अनिल जी ने सेवा परियोजनाओं की पहुंच को व्यापक बनाया है और रोटरी की मानवीय भावना को जन-जन तक पहुंचाया है।
उनका समर्पण इस बात का प्रमाण है कि कैसे डिजिटल प्रभाव, प्रचार, मित्रता और विकास का एक शक्तिशाली साधन बन सकता है। वे वास्तव में रोटरी के मिशन “Service Above Self – सेवा ही सर्वोपरि” के सच्चे राजदूत हैं।
रोटरी रॉयल सोलन और डिस्ट्रिक्ट 3080 के सभी सदस्य रोटेरियन अनिल चौहान जी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।










