सबकी खबर , पैनी नज़र

September 17, 2026 10:11 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

September 17, 2026 10:11 am

जिला शिमला में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

उपायुक्त, शिमला ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, कानूनगो एवं पटवारी के रिक्त पदों पर मानदेय के आधार पर पुनर्नियुक्ति के लिए सेवानिवृत्त इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि पुनर्नियुक्ति से संबंधित विस्तृत नियम एवं शर्तें, पात्रता मानदंड तथा निर्धारित आवेदन प्रपत्र विज्ञापन सूचना संख्या SML-EA(474)/Misc.-171175 दिनांक 23 जुलाई, 2026 में उपलब्ध हैं। उक्त विज्ञापन जिला प्रशासन, शिमला की आधिकारिक वेबसाइट http://hpshimla.nic.in पर भी अपलोड किया गया है, जहां से इच्छुक अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि समस्त आवश्यक प्रमाण-पत्रों एवं सहायक दस्तावेजों सहित पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 03 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले अथवा किसी भी प्रकार से अपूर्ण आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने पात्र एवं इच्छुक सेवानिवृत्त अभ्यर्थियों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।