सबकी खबर , पैनी नज़र

October 27, 2026 2:05 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 27, 2026 2:05 am

शिमला को 24 घण्टे पानी उपलब्ध करवाने के परियोजना टैंडर को स्वीकृति प्रदान 

शिमला हिमदेव न्यूज़ 07 अक्तूबर, 2022: शिमला शहर को 24 घण्टे पानी उपलब्ध करवाने सम्बन्धी परियोजना टैंडर को आज शिमला जल प्रबन्ध निगम लिमिटेड के प्रबन्ध मण्डल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया कि 683 करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना को स्वेज इण्डिया कम्पनी द्वारा कार्यान्वित किया जाएगा। इस परियोजना को वर्ष 2025 तक शिमला शहर में पूरी तरह से कार्यान्वित किया जाएगा। परियोजना के बनने से शिमला शहर के उपभोक्ता को नियमित स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरन्त निपटारा हो सकेगा। परियोजना का रख-रखाव 15 वर्ष तक कम्पनी द्वारा किया जाएगा। मुख्य सचिव आर.डी. धीमान, प्रधान सचिव शहरी विकास दिवेश कुमार, सचिव जल शक्ति विभाग अमिताभ अवस्थी और प्रबन्ध निदेशक शिमला जल प्रबन्धन निगम लिमिटेड पंकज ललित भी इस अवसर पर उपस्थित थे।