सबकी खबर , पैनी नज़र

August 20, 2026 3:21 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 20, 2026 3:21 am

माता बगलामुखी जयंती पर लोअर बाजार में भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

हर वर्ष श्रद्धा और सेवा के भाव से होता है आयोजन”—सन्नी लखनपाल

शिमला।
माता बगलामुखी जयंती के पावन अवसर पर लोअर बाजार इकाई द्वारा संयोजक सन्नी लखनपाल की अध्यक्षता में भंडारा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे उत्साह व समर्पण के साथ सेवा कार्य किया। सन्नी लखनपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भंडारा वितरण का कार्यक्रम दोपहर 4 बजे तक लगातार चलता रहा, जिसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए हलवा वितरण भी किया गया।
उन्होंने कहा कि यह पावन आयोजन हर वर्ष माता बगलामुखी जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोग और श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं।
सन्नी लखनपाल ने कहा कि माता बगलामुखी को शक्ति और विजय की देवी माना जाता है। वे अपने भक्तों की सभी बाधाओं को दूर कर उन्हें शत्रुओं पर विजय दिलाने वाली देवी के रूप में पूजित हैं। उनकी आराधना से साहस, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है, साथ ही जीवन में आने वाली नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए माता रानी से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।