सबकी खबर , पैनी नज़र

June 29, 2026 12:44 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 29, 2026 12:44 am

भारतीय जनता पार्टी – हिमाचल प्रदेश प्रदेश कार्यालय

शिमला हिमदेव न्यूज़ 01 नवंबर, 2022: माननीय गृह मंत्री अमित शाह 2 नंवबर 2022 को ज़िला हमीरपुर में सभा स्थल नादौन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसके पश्चात दोपहर बाद जिला कांगड़ा के धर्मशाला में सभा स्थल जोरावर स्टेडियम नियर विधानसभा में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे और जिला सोलन के नालागढ़ विधानसभा में सभा स्थल पंजैहरा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के 2 नंवबर 2022 के कार्यक्रम इस प्रकार रहेगें। माननीय मुख्यमंत्री ज़िला कांगड़ा के इन्दौरा विधानसभा क्षेत्र में सभा स्थल गंगथ बाज़ार में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उसके पश्चात् ज़िला कांगड़ा के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में सभा स्थल उपरला इन्दौरा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री ज़िला कांगड़ा के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र में सभा स्थल मेला मैदान भुलाना चढ़ियार में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। माननीय मुख्यमंत्री उतरप्रदेश योगी आदित्य नाथ के 2 नंवबर 2022 को जिला हमीरपुर के बड़सर विधानसभा के सभा स्थल बुम्वलू में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके पश्चात् जिला मण्डी के सरकाघाट विधानसभा में सभा स्थल बल्द्वाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके पश्चात् जिला सोलन के कसौली विधानसभा क्षेत्र के सभा स्थल दशहरा मैदान परवाणु में जनसभा को संबोधित करेंगे। माननीय केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के 2 नंवबर 2022 को जिला किन्नौर के विधानसभा क्षेत्र किन्नौर में रामलीला मैदान भावानगर में जनसभा को संबोधित करेंगी। उसके पश्चात् जिला शिमला के विधानसभा के शिमला ग्रामीण में सभा स्थल मेला मैदान सुन्नी में जनसभा को संबोधित करेंगी।