सबकी खबर , पैनी नज़र

June 25, 2026 5:19 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 25, 2026 5:19 pm

भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपना चुनावी थीम सॉन्ग “हिमाचल की पुकार, फिर भाजपा सरकार” शीर्षक का (गीत + वीडियो) जारी करने वाली है।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 13 अक्तूबर, 2022: भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपना चुनावी थीम सॉन्ग “हिमाचल की पुकार, फिर भाजपा सरकार” शीर्षक का (गीत + वीडियो) जारी करने वाली है। चुनावी अभियान गीत देश के माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा लॉन्च किया जाएगा।

इस गीत में निम्नलिखित विषय शामिल हैं:

  1. राज्य में श्री जयराम ठाकुर जी के नेतृत्व में वर्तमान भाजपा सरकार के बहु-आयामी विकास कार्य।
  2. आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर जी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की प्रमुख योजनाएं एवं कार्य और हिमाचल प्रदेश की जनता की सर्वोत्तम रूप से सेवा करने के लिए दोनों के बीच समन्वय पर इस गीत में प्रकाश डाला गया है।
  3. यह गीत भाजपा सरकार के राज्य में हुए सकारात्मक कार्यों एवं परिवर्तनों पर प्रकाश डालता है।
  4. प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक श्री उदित नारायण जी ने इस गीत को अपनी आवाज दी है। हिमाचल प्रदेश की जनता की भावनाओं को यह गीत व्यक्त करता है, जो देवभूमि के दो सपूतों प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर की सरकार को दोहराने, कल्याण और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान करता है।

लॉन्च शेड्यूल
दिनांक: 15 अक्टूबर 2022
स्थान: सतौन, सिरमौर