सबकी खबर , पैनी नज़र

24 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी की रैली के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा पूरी तरह तैयार

शिमला हिमदेव न्यूज़ 20 सितंबर, 2022: रैली में एक लाख युवाओं को जुटाने का लक्ष्य इतिहास में पहली बार युवा मोर्चा की रैली को संबोधित कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरेश कश्यप ने किया मिशन रिपीट का दावा कश्यप के कांग्रेस पार्टी पर वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के आरोप देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की रैली को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने मंगलवार को शिमला में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में 1 लाख युवाओं को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है. उन्होंने कहा कि इतिहास में पहली बार है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवा मोर्चा की रैली को संबोधित करने जा रहे हैं. कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश से खास नाता है। साथ ही हिमाचल भाजपा ने प्रधानमंत्री की रैली को भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। हिमाचल भाजपा के अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री की रैली को लेकर पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार विवाद बदलने जा रही है और मिशन रिपीट को पूरा करके दिखाएगी। साथ ही सुरेश कश्यप ने हिमाचल कांग्रेस पर भी जमकर हमला साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने नेताओं का सम्मान नहीं करती है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों राष्ट्रीय स्तर पर गुलाम नबी आजाद और हिमाचल प्रदेश में नैना देवी के विधायक रामलाल ठाकुर के आंसुओं ने यह बताया है कि हिमाचल कांग्रेस अपने नेताओं के सम्मान के बारे में कितना सोचती है।