सबकी खबर , पैनी नज़र

August 17, 2026 6:54 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 17, 2026 6:54 am

भारतनेट ग्रामीण परिवारों के लिए बीएसएनएल का विशेष “रूरल एंट्री प्लान” लॉन्च

मात्र ₹259 प्रतिमाह में हाई-स्पीड फाइबर ब्रॉडबैंड एवं असीमित कॉलिंग की सुविधा

शिमला। ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी को सशक्त बनाने तथा अधिक से अधिक परिवारों को उच्च गति इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारत सरकार के “भारतनेट उद्यमी बीएनयू योजना” के अंतर्गत बीएसएनएल द्वारा एक विशेष एफटीटीएच (FTTH) ब्रॉडबैंड योजना”रूरल एंट्री प्लान”प्रारम्भ की गई है ।

इस योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के नए भारतनेट घरेलू ग्राहकों को मात्र ₹259 प्रतिमाह (जीएसटी अतिरिक्त) में हाई-स्पीड फाइबर इंटरनेट तथा असीमित वॉयस कॉलिंग के साथ प्रसार भारती WAVES OTT की सेवा उपलब्ध कराई जा रही है ।

बीएसएनएल

हिमाचल प्रदेश परिमंडल, शिमला के मुख्य महाप्रबंधक श्री राजन कंबोज ने बताया कि यह योजना सीमित अवधि के लिए लागू की गई है ।यह सेवा केवल ग्रामीण क्षेत्रों के नए भारतनेट घरेलू ग्राहकों के लिए उपलब्ध है । उपभोक्ता एफटीटीएच कनैक्शन बुक कराने हेतु ruralftth.bsnl.in पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं ।

बीएसएनएल ग्रामीण युवाओं व उद्यमियों को ‘भारत नेट उद्यमी’ के रूप में जुड़ने का अवसर भी दे रहा है । इच्छुक व्यक्ति अपने गांव व आसपास के क्षेत्रों में बीएसएनएल फाइबर टू द होम सेवाओं का विस्तार कर सकते हैं । इससे ‘भारत नेट उद्यमी’ इन्सेंटिव तथा कमीशन के रूप में आकर्षक आय अर्जित कर सकते हैं । यह ग्रामीण भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने व स्थानीय रोजगार सृजन का एक महत्वपूर्ण माध्यम है ।

अधिक जानकारी हेतु बीएसएनएल के स्थानीय कार्यालय अथवा ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क किया जा सकता है ।