सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

April 13, 2026 4:11 pm

bigg boss ott winner divya agarwal unrecognizable kinnar look transformation for serial killer role of cartel | Bigg Boss की ये विनर बन गई़ किन्नर! Photo देख लोगों को नहीं हो रहा यकीन

नई दिल्ली: ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) खत्म ही हुआ कि अब ‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) शुरू हो गया है. इसी बीच ‘बिग बॉस’ के एक विनर की तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई है. तस्वीर देखने के बाद लोगों को झटका लग रहा है. लोग समझ नहीं पा रहे कि आखिर ये है कौन है? फोटो देखकर पहचानना बहुत मुश्किल है. आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर ये कौन है और ऐसे अवतार में क्यों नजर आ रही हैं? तो ऐसे में हम आपकी उलझन दूर करने वाले हैं. 

‘बिग बॉस’ विनर का लुक कर रहा हैरान

दरअसल, ये कोई और नहीं बल्कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) हैं. इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल जरूर है, लेकिन ये सच है. एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल की ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं. ये उनकी वेब सीरीज का किरदार है, जो की काफी खतरनाक है. इस लुक को एस्थेटिक मेकअप के जरिये हासिल किया गया है. दिव्या अग्रवाल ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज ‘कार्टेल’ में कई अलग-अलग अवतार में नजर आ रही हैं. उन्होंने एक सीरियल किलर का रोल प्ले किया है. 

बुजुर्ग महिला को पहचान नहीं पा रहे लोग

इस तस्वीर में ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) की विनर दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) एक किन्नर के अवतार में नजर आ रही हैं. लाल जोड़ा, हैवी ज्वैलरी पहने दिव्या दिख रही हैं. मेकअप के साथ ही चेहरे पर दाढ़ी नजर आ रही है. दिव्या की ये तस्वीर खूब वायरल हो रही है. लोग एक्ट्रेस को पहचान नहीं पा रहे हैं. इससे पहले भी एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हुई थीं. एक में वो बुजुर्ग पुरुश बनी दिख रही थीं तो वहीं एक में वो अस्पताल में काम करने वाली महिला के गेटअप में थीं. बीते दिन बुजुर्ग महिला के लुक में भी उनकी तस्वीर वायरल हुई थी. हर लुक में एक्ट्रेस को पहचान पाना मुस्किल था. उन्होंने खुद इनमें से दो लुक्स की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट की थीं. 

पहले भी किए हैं कई और प्रोजेक्ट

‘स्प्लिट्सविला 10’ (Splitsvilla 10) फेम और फिल्म ‘रागिनी एमएमएस रिटर्न्स’ (Ragini MMS Returns) से अपने हुस्न का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal) अक्सर सोशल मीडिया पर जमकर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. अब कंट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस’ के नए वर्जन ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) की विनर भी बन गई हैं. दिव्या रियल लाइफ में काफी बोल्ड और बेबाक हैं और उनका यही अंदाज ‘बिग बॉय ओटीटी’ में देखने को मिला.

ये भी पढ़ें: TRP List: फिर लगा ‘अनुपमा’ को झटका, ‘तारक मेहता…’ ने इस बार कसी कमर 

एंटरटेनमेंट की लेटेस्ट और इंटरेस्टिंग खबरों के लिए यहां क्लिक कर Zee News के Entertainment Facebook Page को लाइक करें

Source link