सबकी खबर , पैनी नज़र

July 10, 2026 4:31 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 10, 2026 4:31 am

प्रदेश में कबाड़ माफिया, खनन एम, चिट्टा माफिया हावी : बिंदल

गोलियां चलना हिमाचल में आम हो गया है, जनता असुरक्षित महसूस कर रही है

सोलन/नालागढ़, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नालागढ़ में युवक-युवतियों से मिल कर उन्हें सम्बोधित किया। उन्होंने कहा की युवा वर्ग हमारे देश-प्रदेश का भविष्य है और वे जानते हैं कि उन्हें अपना वोट विकास, गरीब कल्याण करने वाली भाजपा सरकार के पक्ष में करना है। हमें पूर्ण विश्वास है कि युवा वर्ग प्रदेश की कांग्रेस सरकार, जोकि पति-पत्नी और मित्रों की सरकार है, युवा विरोधी सरकार है, बेरोजगारों को ठगने वाली सरकार है, को प्रदेश की सत्ता से बाहर करने के लिए भाजपा प्रत्याशी  के एल ठाकुर जी को विजयी बनाएगा।

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश माफिया की गिरफ्त में है, जनता त्रस्त है और सरकार अपने घर में मस्त है। आजकल साकार का घर देहरा बन रखा है जहां उनका घर है ही नही, सवाल यह उठता है की मुख्यमंत्री कहां से है ? शिमला, हमीरपुर या देहरा। इस का चयन तो असंभव हो गया है।
बिंदल ने कहा कि बीबीएम में गोलीकांड सुर्खियों में है, सरकार में हिमाचल में माफिया को संरक्षण दे रखा है। उल्टा माफिया ही सरकार चला रही है। कबाड़ माफिया, खनन माफिया हावी है। हिमाचल में नशे के सौदागर सक्रिय है यह किसकी देन है, यह कांग्रेस की मित्रमंडली , मित्रों के टीले की देन है।
हिमाचल प्रदेश में गोलियां चलना आम हो गया है, जनता असुरक्षित महसूस कर रही है।

उन्होंने कहा की छोटा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश बुरी तरह से कर्ज के जाल में फंस गया है इसके लिए और कोई नही अपितु मुख्यमंत्री और उनका मित्रों का टोला जिम्मेदार है, एक दशक से कैग यानी कंपट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया जिस डेब्ट ट्रैप की तरफ इशारा कर रहा था, वो अब हकीकत बन चुका है। हिमाचल को मुख्यमंत्री जल्द 1 लाख करोड़ लोन फिगर तक पहुंचा देंगे।