सबकी खबर , पैनी नज़र

August 27, 2026 7:33 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

August 27, 2026 7:33 am

वरिष्ठ पत्रकार विपिन काला का निधन, भाजपा ने किया शोक प्रकट

 शिमला। अमर उजाला के हिमाचल राज्य ब्यूरो में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार विपिन काला (57) का शनिवार को निधन हो गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, सांसद अनुराग ठाकुर, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज, कंगना, महामंत्री त्रिलोक कपूर, सिकंदर कुमार, बिहारी लाल शर्मा, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, प्रवक्ता राकेश शर्मा, विधायक रणधीर शर्मा, त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, विपिन सिंह परमार, सुखराम चौधरी, गोविंद ठाकुर, बिक्रम ठाकुर, सतपाल सत्ती, सचिव सुमित शर्मा और समस्त भाजपा नेताओं ने शोक प्रकट किया। सभी नेताओ ने दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। 

विपिन काला जी काफी समय से बीमार थे। शनिवार शाम शिमला के डीडीयू अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।अंतिम संस्कार उनके पैतृक स्थान देहरादून के धर्मावाला में किया जाएगा। विपिन काला के परिवार में उनकी पत्नी रुचि काला और बेटी संदली काला हैं। उन्होंने तीस वर्षों से अधिक समय तक पत्रकारिता की। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 1999 में जब अमर उजाला की यूनिट स्थापित हुई, तब से वह इस संस्थान से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर परिवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।