सबकी खबर , पैनी नज़र

October 20, 2026 7:15 am

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

October 20, 2026 7:15 am

Bjp Legislative party meet to be held at 3 pm new cm of gujarat election | विधायक दल की मीटिंग से पहले Gujarat के डिप्टी सीएम का बड़ा बयान, कही ये बात

गांधीनगर: गुजरात को आज नया मुख्यमंत्री (Gujarat New CM) मिल सकता है. गांधीनगर (Gandhinagar) में आज (रविवार को) 3 बजे बीजेपी (BJP) की विधायक दल की बैठक होगी. गांधीनगर स्थित कमलम कार्यालय में बीजेपी के तमाम विधायक पहुंच चुके हैं. दफ्तर में गुजरात के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, कार्यकारी सीएम विजय रुपाणी, डिप्टी सीएम नितिन पटेल, केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद जोशी ओर तरुण चुग भी मौजूद हैं.

सीएम की रेस में हैं ये नाम

बता दें कि गुजरात के नए मुख्यमंत्री के लिए तीन नेताओं नितिन पटेल, मनसुख मंडाविया और पुरुषोत्तम रुपाला के नाम पर चर्चा जोरों पर है. सीआर पाटिल पहले ही कह चुके हैं कि वो सीएम की रेस में नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- क्या जिंदा है अलकायदा चीफ अल जवाहिरी? 9/11 की बरसी पर सामने आया वीडियो

डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने क्या कहा?

गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने कहा कि मीडिया में अफवाहें हैं कि मुझे मुख्यमंत्री बनाया जाएगा लेकिन मीडिया मेरे अनुभव के आधार पर मेरा नाम चला रहा है. बीजेपी आलाकमान तय करेगा कि मुख्यमंत्री कौन होगा? मुख्यमंत्री ऐसा होना चाहिए जो लोकप्रिय हो, अनुभवी हो और सभी को एक साथ लेकर चले.

विजय रुपाणी ने कही ये बात

जान लें कि शनिवार को विजय रुपाणी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा था. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी. उन्होंने कहा कि बीजेपी में कार्यकर्ताओं के दायित्व समय-समय पर बदलते रहते हैं. मुझे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे मैं निभाऊंगा. कोरोना काल में गुजरात सरकार ने अच्छा काम किया.

ये भी पढ़ें- चैंपियन खिलाड़ियों से PM का संवाद, जानें रिकॉर्ड मेडल मिलने पर क्या बोले प्रधानमंत्री

वहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कहा कि हम स्थानीय नेताओं से बातचीत करेंगे. इसके बाद पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा.

LIVE TV

Source link