सबकी खबर , पैनी नज़र

June 28, 2026 11:25 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

June 28, 2026 11:25 pm

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि 4 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे भाजपा अपना दृष्टि पत्र लॉन्च करने जा रही है।

शिमला हिमदेव न्यूज़ 02 नवंबर, 2022: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप आज शिमला मंडल की बैठक में भाग लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि 4 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे भाजपा अपना दृष्टि पत्र लॉन्च करने जा रही है। दृष्टि पत्र को होटल पीटरहॉफ से लांच किया जाएगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा दृष्टि पत्र को लॉन्च करेंगे उनके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मेनिफेस्टो कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर सिकंदर कुमार एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारद्वाज विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु चर्चा की गई।