सबकी खबर , पैनी नज़र

LIVE TV

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

March 16, 2026 7:34 pm

बीजेपी की जन आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

शिमला (हिमदेव न्यूज़) 13 मार्च, 2023: कांग्रेस सरकार के द्वारा डिनोटिफाई किए गए संस्थानों के विरोध में शिमला में बीजेपी की जन आक्रोश रैली, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, जयराम बोले सदन में भी उठाएंगे मुद्दा सुखविंदर सुक्खू सरकार के द्वारा डीनोटिफाई किए गए संस्थानों के विरोध में भाजपा प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान व जनाक्रोश रेलियां कर रही है। शिमला में भी भाजपा ने आज शेर ए पंजाब से सीटीओ चौक तक रैली निकाली और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के लॉक प्रिय मुख्यमंत्री है। जब से उन्होंने सत्ता संभाली है तब से केवल संस्थानों पर ताले लगाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि पहला बजट अभी पेश नहीं हुआ पर सरकार का हाल ऐसा लग रहा है कि सरकार का अंतिम वर्ष चल रहा है। जनता सड़कों पर है और लोगों में आक्रोश और निराशा का माहौल है। बीजेपी ने सड़को पर उतरकर इसका विरोध किया है। प्रदेश भर में बंद हुए संस्थानों के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसे आज राज्यपाल को सौंपा गया है। बीजेपी बजट सत्र में भी मामले को बढ़चढ़ कर उठाने जा रही है।