सबकी खबर , पैनी नज़र

July 23, 2026 2:02 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 23, 2026 2:02 pm

विधायक हरीश जनारथा ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से निशुल्क एंबुलैंस को किया रवाना

शिमला] 16 मार्चः आज दिनांक 16 मार्च को शिमला शहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने शिमला के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल से उज्जीवन स्माॅल फाइनैंस बैंक द्वारा अस्पताल को डोनेट निशुल्क एंबुलैंस वाहन को हरीझंडी देकर रवाना किया। इस एंबुलैंस से शहर के मरीजों और बुजुर्ग जनता को अस्पताल आने&जाने में काफी फायदा होगा।
इसके साथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अस्पताल व शहर के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर चिकित्सकों की तैनाती और अन्य समस्याओं के बारे में भी विधायक को अवगत करवाया। जिस पर विधायक हरीश जनारथा ने तत्काल प्रभाव से सभी समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया और कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने और प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्ध्ता को सुनिश्चित करने में प्रयासरत है।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा- यश पाल रांटा सहित विभिन्न ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी व अस्पताल के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।