शिमला (हिमदेव न्यूज़) 10 मार्च 2023: 14,मार्च से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र, सत्र में गूंजेंगे 543 प्रश्न, सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 मार्च से शुरू होगा जो कि 6अप्रैल तक चलेगा। सत्र में कुल 18 बैठके होंगी। जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने बताया कि 14 मार्च को 11 बजे 14 वीं विधान सभा का दूसरा सत्र जोकि वर्तमान सरकार का पहला बजट सत्र है शुरू होगा। 14 मार्च को सदन में शोकोदगार प्रस्तुत किया जायेगा। 17 मार्च को माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू वित्तीय वर्ष 2023—24 के लिए बजट अनुमानों को सदन में प्रस्तुत करेंगे। सत्र के दौरान 16 मार्च तथा 24 मार्च गैर सरकारी कार्य दिवस के लिए निर्धारित किये गये हैं। 20, 21, 22 तथा 23 मार्च (चार दिन) को बजट अनुमानों पर चर्चा की जायेगी। 27, 28, 29 मार्च (तीन दिन) को अनुदान मांगों पर चर्चा की जायेगी। 29 मार्च को ही बजट वित्तिय वर्ष 2023 2024 को पारित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 543 तांराकित प्रश्नों की सूचनायें प्राप्त हुई है जिसमें 391 ऑनलाइन व 152 ऑफलाइन प्राप्त हुए हैं जबकि 189 अतांरांकित प्रश्नों की सूचनायें प्राप्त हुई हैं जिनमें 164 ऑनलाइन व 25 ऑफलाइन प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि सदस्यों से नियम-101 के अर्न्तगत 4 सूचनायें तथा नियम-130 के अर्न्तगत 3 सूचनाएं प्राप्त हुई है।







