सबकी खबर , पैनी नज़र

July 16, 2026 2:06 pm

सबकी खबर, पैनी नज़र

सबकी खबर, पैनी नज़र

July 16, 2026 2:06 pm

13 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 09 जनवरी को

सोलन 05 जनवरी 2024: मैसर्ज़ पनेशिया बायोटेक बद्दी में 05 पद तथा मैसर्ज़ बी.आर.डी मैडिलैब यूनिट-2 में 08 पदों की भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 09 जनवरी, 2024 को ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन संदीप ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि उक्त पदों की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक विभागीय पोर्टल   EEMIs    पर लॉगइन कर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पंजीकरण के लिए उम्मीदवारों को   EEMIs   पर  candidate Login Tab  के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी  Registration Profile पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते है। उन्होंने कहा कि आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू ज़िला रोज़गार कार्यालय सोलन में 09 जनवरी, 2024 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाईल नम्बर 78768-26291 व 70189-18595 पर सम्पर्क कर सकते हैं।