12 सितंबर 2026 | दोपहर 1:00 बजे से | शूलिनी यूनिवर्सिटी,
सोलन हम आपको शूलिनी यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) के
दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित करते हैं।
इस समारोह में MBA के दो बैच, MA इंग्लिश लिटरेचर और BBA के
1,047 ग्रेजुएट्स को डिग्रीज दी जायगी
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
दीक्षांत समारोह के बाद, रोहित ठाकुर मीडिया के सदस्यों से बातचीत करेंगे।
ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था
सोलन, शिमला और चंडीगढ़ से मीडिया प्रतिनिधियों की भागीदारी
आसान बनाने के लिए, यूनिवर्सिटी आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की
व्यवस्था की जाएगी।
तारीख: 12 सितंबर 2026
दीक्षांत समारोह: दोपहर 1:00 बजे से
मीडिया पिक-अप: पुराना DC ऑफिस, सोलन — दोपहर 12:00 बजे
कृपया गुरुवार शाम तक अपनी भागीदारी की पुष्टि करें ताकि
हम ट्रांसपोर्ट की ज़रूरी व्यवस्था कर सकें।
कृपया आखिरी समय में पुष्टि करने से बचें, क्योंकि इससे ट्रांसपोर्ट की
व्यवस्था करने में दिक्कत हो सकती है।
हम शूलिनी यूनिवर्सिटी में आपका स्वागत करने और
इस महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रम में आपकी बहुमूल्य उपस्थिति और कवरेज की उम्मीद करते हैं।








